TRAI की सख्त कार्रवाई: 21 लाख मोबाइल नंबर बंद, जांचें कहीं आपका तो नहीं!

नई दिल्ली

स्पैम और फ्रॉड कॉल्स पर बड़ी कार्रवाई करते हुए TRAI ने पिछले एक साल में 21 लाख से ज्यादा मोबाइल नंबरों को ब्लॉक कर दिया है. इसके साथ ही करीब एक लाख एंटिटीज को ब्लैकलिस्ट किया गया है, जो फर्जी कम्युनिकेशन और धोखाधड़ी में शामिल थीं. TRAI ने साफ किया है कि सिर्फ नंबर को ब्लॉक करना समाधान नहीं है, बल्कि यूजर्स को इन नंबरों को DND ऐप पर रिपोर्ट करना चाहिए. रिपोर्ट की मदद से रेगुलेटर और टेलीकॉम कंपनियां नंबरों को ट्रेस कर स्थायी रूप से बंद कर सकती हैं.

ये भी पढ़ें :  सैफ अली खान की मुश्किलें बढ़ीं, 15 हजार करोड़ की पैतृक संपत्ति केस में दोबारा सुनवाई के आदेश

TRAI की बड़ी कार्रवाई: 21 लाख नंबर किए ब्लॉक

TRAI ने बताया कि DND ऐप के जरिए मिली भारी संख्या में शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई है. यूजर्स द्वारा रिपोर्ट किए गए नंबरों को ट्रेस कर टेलीकॉम कंपनियों ने उनकी जांच की और गलत पाए जाने पर स्थायी रूप से उन्हें डिसकनेक्ट किया. रेगुलेटर ने कहा कि केवल नंबर ब्लॉक करने से समस्या खत्म नहीं होती, क्योंकि स्पैमर नए नंबर लेकर दूसरे यूजर्स को निशाना बनाते रहते हैं. इसलिए रिपोर्ट करना सबसे प्रभावी तरीका है.

ये भी पढ़ें :  ‘The 50’ के विनर बने शिव ठाकरे, दिग्गजों को मात देकर जीती ट्रॉफी

यूजर्स को TRAI की सलाह

TRAI ने मोबाइल यूजर्स को TRAI DND ऐप डाउनलोड करने और स्पैम कॉल्स और मैसेज को वहीं रिपोर्ट करने की अपील की है. रेगुलेटर ने यह भी कहा कि कॉल, मैसेज या सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल और फाइनेंशियल डिटेल्स शेयर न करें. किसी भी संदिग्ध या धमकी भरी कॉल को तुरंत काट दें और साइबर फ्रॉड से जुड़ी घटनाओं को 1930 या cybercrime.gov.in पर जरूर रिपोर्ट करें. यह कदम न सिर्फ खुद को बल्कि बाकी यूजर्स को भी सुरक्षित रखता है.

ये भी पढ़ें :  इमरान हाशमी के बर्थडे पर तोहफा, 18 साल बाद आवारापन 2 का सीक्वल होगा रिलीज

जल्द आएगा MNV प्लेटफॉर्म

टेलीकॉम विभाग साइबर फ्रॉड को रोकने के लिए Mobile Number Validation प्लेटफॉर्म लाने की तैयारी कर रहा है. इस सिस्टम की मदद से यह चेक किया जा सकेगा कि किसी नंबर को जिस व्यक्ति ने KYC में दर्ज कराया है, वही उसे उपयोग कर रहा है या नहीं. इससे फर्जी सिम कार्ड और गलत पहचान वाले नंबरों का इस्तेमाल कम होगा. आने वाले महीनों में यह नया प्लेटफॉर्म लॉन्च किया जा सकता है, जिससे फ्रॉड ट्रांसपेरेंसी और मजबूत होगी.

 

Share

Leave a Comment