Breaking
18 Nov 2026, Wed

मिस इंटरनेशनल 2025 का ताज कोलंबिया की कैटालिना ड्यूक के नाम, भारत की रूश सिंधू ने रचा इतिहास

 नई दिल्ली
 जापान के टोक्यो में 27 नवंबर को मिस इंटरनेशनल 2025 का ग्रैंड फिनाले हुआ. जहां कोलंबिया की कैटालिना ड्यूक ने मिस इंटरनेशनल 2025 का खिताब अपने नाम किया. इस बार दुनिया भर से 80 सुंदरियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था. इन 80 ब्यूटी क्वीन्स में भारत की बेटी रूश सिंधू ने भी हिस्सा लिया था और उन्होंने 12 साल बाद इस प्रतियोगिता में इतिहास रचा दिया. 

इस साल के 2023 की मिस इंटरनेशनल वेंज़ुएला की अंद्रेआ रुबियो, 2019 की मिस इंटरनेशनल जापान मोमी ओकाडा और मैक्स पॉवर्स ने होस्टिंग की. प्रतियोगिता में टॉप 20 सुंदरियों ने स्विमसूट और इवनिंग गाउन राउंड में हिस्सा लिया. इसके बाद टॉप 10 ने पब्लिक स्पीकिंग राउंड में अपने सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स और सोसाइटी के लिए किए जाने वाले काम के बारे में बताया.

ये भी पढ़ें :  पंचायत सहायकों को मुख्यमंत्री योगी की बड़ी सौगात, मानदेय में 50 फीसदी की बढ़ोतरी

भारत की बेटी ने रचा इतिहास

भले ही रूश सिंधू मिस इंटरनेशनल 2025 का ताज नहीं जीत पाईं, लेकिन 12 साल के लंबे इंतजार के बाद, रूश ने टॉप 20 में जगह बनाकर भारत का नाम रोशन कर दिया है. हर तरफ उनकी खूबसूरती, आत्मविश्वास और स्टाइल के चर्चे हो रहे हैं. 

ये भी पढ़ें :  स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे OTT रिलीज: जानिए कब और कहां देख पाएंगे फिल्म

रूश सिंधू को भारतीय फैन्स भी सोशल मीडिया पर भरपूर प्यार और सपोर्ट दे रहे थे, रूश की इस उपलब्धि यह साबित दिया है कि मेहनत और धैर्य से बड़ी से बड़ी प्रतियोगिता में भी नाम रोशन किया जा सकता है.

कोलंबिया की चौथी जीत

साल 2024 में वियतनाम की हुन्ह थी थान थोई ने यह ताज अपने नाम किया था, जोकोलंबिया देश की पहली विनर थीं. अब नई मिस इंटरनेशनल 2025  की 23 साल की कैटालिना ड्यूक बन गई हैं. सबसे खास बात यह है कि वो यह प्रतिष्ठित खिताब हासिल करने वाली देश की चौथी महिला बन गईं. 

ये भी पढ़ें :  शहडोल पुलिस ने 2 चोर को दबोचा, 18 लाख रुपये का सामान जब्त

टॉप 4 में कौन-कौन ?

    जिम्बाब्वे की योलांडा चिम्बारामी फर्स्ट रनर-अप रहीं
    बोलीविया की पाओला गुजमान सांचेज को सेकंड रनर-अप रहीं.
    इंडोनेशिया की मेलिजा जेवियरा यूलियन थर्ड रनर-अप बनीं.
    फिलीपींस की मर्ना एस्गुएरा चौथे स्थान पर रही.

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *