इमरान खान पर बढ़ा दबाव: शहबाज़ सरकार चाहती है पाकिस्तान छोड़ें—PTI का सनसनीखेज दावा

इस्लामाबाद 
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर उनकी पार्टी आंदोलन चला रही है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ जेल में बंद इमरान की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रही है। इस बीच तहरीक-ए-इंसाफ से जुड़े सीनेटर खुर्रम जीशान ने बड़ा दावा किया है। खुर्रम जीशान ने कहा है कि पाकिस्तानी सरकार इमरान खान के साथ डील करने में जुटी हुई है। पाकिस्तान की शाहबाज सरकार इमरान पर दबाव बना रही है कि पूर्व प्रधानमंत्री देश छोड़कर चले जाएं।

ये भी पढ़ें :  Defense Deal: ज़ेलेंस्की का UAE-कतर के साथ समझौता, क्या रूस-ईरान के खिलाफ बनेगा नया गठबंधन?

रियायतें देने का वादा
पीटीआई नेता ने आगे बताया कि सरकार की तरफ से इमरान खान को रियायतें देने का वादा भी किया जा रहा है। उनसे कहा जा रहा है कि वह विदेश चले जाएं या फिर पाकिस्तान में अपनी पसंद की जगह पर चुपचाप रहें। उन्होंने कहा कि लेकिन इमरान ख़ान कभी भी इन बातों को लेकर सहमति नहीं देंगे। वह जिस तरह के नेता हैं, वह इसे कभी मंजूर नहीं करेंगे। हमारे पास आंदोलन के अलावा और कोई विकल्प नहीं है।

Share

Leave a Comment