NH पर केक काटना पड़ा महंगा, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर के खिलाफ मामला दर्ज

बैकुंठपुर

नेशनल हाइवे के बीच कार रोककर बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले सोनहत बीएमओ को भारी पड़ गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ, जिसमें बीएमओ के साथ उनका साथी कार की बोनट पर केक काटते हुए नजर आ रहा है. इस दौरान वह आतिशबाजी भी कर रहे हैं. मामले को गंभीरता से लेते हुए बैकुंठपुर कोतवाली पुलिस ने बीएमओ डॉ. अनित बखला और उसके दोस्त पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

ये भी पढ़ें :  सूदखोर के जाल में फंसकर तबाह हो रहे जगदलपुर के व्यापारी

जानकारी के मुताबिक, कोरिया जिले के ग्राम आनी निवासी डॉ. अनित बखला सोनहत में बीएमओ के पद पर पदस्थ हैं. उन्होंने अपने दोस्त के साथ 28 नवंबर की रात जन्मदिन मनाने के लिए जा रहे थे. बैकुंठपुर से लगे रामपुर तिराहा के पास बीच सड़क पर कार (क्रमांक सीजी 16 सीआर 0016) खड़ी की और फिर बोनट पर केक रखकर काटा. जन्मदिन के उत्साह में आतिशबाजी भी की गई.

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-कोरबा में एसईसीएल के बढ़ते प्रदूषण का विरोध, श्रमिक चौक में रोकथाम के लिए HMS ने दिया धरना

हाईकोर्ट के निर्देश के बावजूद बीएमओ का बर्थडे का वीडियो वायरल हुआ. जिसपर लोगों ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं दी. अब पुलिस ने बीएमओ समेत दो लोगों पर BNS की धारा 285, 288, 3 (5) और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 122, 177 के तहत अपराध दर्ज किया है.

Share

Leave a Comment