Breaking
10 Nov 2026, Tue

भारत का अगला मुकाबला कब? तारीख-समय और सभी जरूरी डिटेल्स एक जगह

नई दिल्ली
केएल राहुल की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज जीत के साथ किया। रांची में खेले गए पहले वनडे को भारत ने 17 रनों से जीता। इस मैच में विराट कोहली ने 52वां ऐतिहासिक शतक जड़ महफिल लूटी, वहीं जोड़ीदार रोहित शर्मा ने भी अर्धशतक जड़ उनका भरपूर साथ दिया। पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 349 रन बोर्ड पर लगाए। इस टारगेट को डिफेंड करने में अहम रोल हर्षित राणा और कुलदीप यादव ने अदा किया। हर्षित ने अपने पहले ही ओवर में दो विकेट निकलकर मेहमानों को बैकफुट पर धकेल दिया, वहीं कुलदीप याव ने 4 विकेट चटकाए। टीम इंडिया की नजरें अब दूसरे वनडे को भी जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाने पर होगी। आईए जानते हैं IND vs SA दूसरा वनडे कब और कहां खेला जाएगा?

ये भी पढ़ें :  एशियन गेम्स से पहले भारतीय खिलाड़ियों की बढ़ी मुश्किलें, जापान में नहीं मिला रहने और खाने का इंतजाम

IND vs SA दूसरा वनडे कब, कहां और कैसे देखें लाइव?
India vs South Africa दूसरा वनडे बुधवार, 3 दिसंबर को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाना है। इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका दूसरा वनडे भारतीय समयानुसार 1 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। IND vs SA दूसरे वनडे को टीवी पर आप स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर लाइव देख सकते हैं, वहीं दूसरा वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी।

ये भी पढ़ें :  वर्ल्ड कप विजेता महिला टीम आज पीएम से मिलेगी, कल राष्ट्रपति से होगी भेंट

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में भारत ने अभी तक सिर्फ एक ही वनडे मैच खेला है। यह वनडे भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2023 में खेला गया था। इस मैच में भारत ने 179 गेंदें शेष रहते 8 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की थी। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड को मात्र 108 रनों पर ढेर कर दिया था। 15 के स्कोर पर ही न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई थी। इस स्कोर को टीम इंडिया ने 20.1 ओवर में चेज कर शानदार जीत दर्ज की थी।

ये भी पढ़ें :  पीएम मोदी साइप्रस यात्रा पर जा रहे, यह 23 वर्षों बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा

IND vs SA पूरा शेड्यूल-
दूसरा ODI- 3 दिसंबर, शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम, रायपुर 1:30 PM
तीसरा ODI- 6 दिसंबर, ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापत्तनम 1:30 PM
पहला T20I- 9 दिसंबर बाराबती स्टेडियम, कटक 7:00 PM
दूसरा T20I- 11 दिसंबर महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम, चंडीगढ़ (मुल्लानपुर) 7:00 PM
तीसरा T20I- 14 दिसंबर HPCA स्टेडियम, धर्मशाला 7:00 PM
चौथा T20I- 17 दिसंबर इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ 7:00 PM
पांचवां T20I- 19 दिसंबर नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद 7:00 PM

Share

By News Writer Editor

News Writer Near Ambuja Mall, Main Road Pandri Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *