राधिका आप्टे और दिव्येंदु की फिल्म साली मोहब्बत का ट्रेलर जारी, ओटीटी पर होगी रिलीज

मुंबई,

बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका आप्टे और मिर्जापुर से मशहूर हुए अभिनेता दिव्येंदु ओटीटी पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। उनकी आगामी चर्चित फिल्म साली मोहब्बत का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इस फिल्म के जरिए अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा निर्देशन की दुनिया में कदम रख रही है। वहीं फिल्म के निर्माता ज्योति देशपांडे, मनीष मल्होत्रा और दिनेश मल्होत्रा हैं।

ये भी पढ़ें :  अरुणिता कांजीलाल ने इश्क मुबारक, दर्द मुबारक गाने की झलक की शेयर , फैन ने लगाई क्लास

निर्माताओं ने साली मोहब्बत का ट्रेलर जारी करते हुए फिल्म की रिलीज तारीख से भी पर्दा उठा दिया है। साली मोहब्बत एक क्राइम-थ्रिलर फिल्म है जिसमें राधिका छोटे शहर की महिला स्मिता का किरदार निभा रही हैं। दिव्येंदु पहली बार पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आए हैं। हालांकि, उनका अभिनय काफी हद तक उनके मिर्जापुर के किरदार मुन्ना भैया की याद दिलाता है। अनुराग कश्यप भी फिल्म में अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में भावनाओं, धोखा और फरेब का फुल तड़का लगाया गया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर 12 दिसंबर, 2025 को साली मोहब्बत रिलीज की जाएगी।

ये भी पढ़ें :  माथे की बिंदी से लेकर नथ तक, राजस्थानी राजपूताना पोशाक में नजर आईं दीपिका चिखलिया

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment