विदेश में पासपोर्ट खो गया? बिना घबराए ऐसे करें घर वापसी की पूरी प्रक्रिया

विदेश में अपने पासपोर्ट का खो जाना किसी ट्रैवलर के लिए सबसे डरावना अनुभव हो सकता है। आपकी पूरी यात्रा संकट में पड़ सकती है और तनाव का स्तर बढ़ सकता है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं—यदि आप सही स्टेप्स फॉलो करें, तो यह परेशानी जल्दी हल हो सकती है।

तुरंत पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराएं
जैसे ही आपको पता चले कि आपका पासपोर्ट खो गया है या चोरी हो गया है, तुरंत नज़दीकी पुलिस स्टेशन जाकर रिपोर्ट दर्ज कराएँ। पुलिस रिपोर्ट आपको लीगल सुरक्षा और आधिकारिक प्रमाण देती है कि आपका पासपोर्ट गुम या चोरी हो चुका है। इस रिपोर्ट की कॉपी आगे की हर प्रक्रिया में जरूरी होगी।

ये भी पढ़ें :  SIR मामले में ‘वकील’ ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, CJI ने सभी राज्यों को दी सख्त नसीहत

इंडियन एंबेसी या हाई कमीशन से संपर्क करें
पुलिस रिपोर्ट मिलने के बाद नज़दीकी इंडियन एंबेसी या हाई कमीशन से संपर्क करें। यही संस्था विदेश में आपकी पहचान को वैरीफाई कर सकती है और आपको भारत वापस लौटने में मदद कर सकती है।

इमरजेंसी सर्टिफिकेट: देश वापसी का सबसे तेज़ रास्ता
अगर समय बहुत कम है और आपको जल्दी से इंडिया लौटना है, तो एंबेसी इमरजेंसी सर्टिफिकेट (EC) जारी कर सकती है। यह एक बार का ट्रेवल डॉक्यूमेंट होता है और पासपोर्ट की जगह नहीं लेता, लेकिन सीधे भारत लौटने का सबसे तेज़ तरीका है।

ये भी पढ़ें :  बंगाल के एक स्कूल टीचर ने बड़ा कदम उठाया है, साबिर हुसैन नाम के इस शख्स ने इस्लाम धर्म को त्यागने का फैसला किया

इमरजेंसी सर्टिफिकेट के लिए आपको चाहिए:
पुलिस रिपोर्ट
आधार कार्ड या पैन कार्ड
पासपोर्ट फोटो
एप्लीकेशन फीस

टेंपरेरी पासपोर्ट: यात्रा जारी रखने का विकल्प
यदि आपकी ट्रिप अभी खत्म नहीं हुई और आप यात्रा जारी रखना चाहते हैं, तो एंबेसी टेंपरेरी पासपोर्ट भी जारी कर सकती है। इसमें इमरजेंसी सर्टिफिकेट से अधिक समय लगता है क्योंकि आपकी पहचान की अधिक विस्तृत जांच की जाती है।

ये भी पढ़ें :  दिल्ली में पटाखों पर पूरी तरह बैन, 2025 में पूरे सालभर पटाखे नहीं फोड़ पाएंगे दिल्लीवासी

फ्लाइट बुकिंग और इमीग्रेशन
इमरजेंसी सर्टिफिकेट मिलने के बाद आप फ्लाइट बुक कर सकते हैं। एयरपोर्ट पर इमीग्रेशन अधिकारियों द्वारा EC और पुलिस रिपोर्ट की क्रॉस‑वेरिफिकेशन की जाएगी। यह प्रक्रिया सुनिश्चित करती है कि आप सुरक्षित और कानूनी रूप से अपने देश लौट सकें।

एक्सपर्ट टिप्स: डिजिटल और फिजिकल कॉपी साथ रखें
हमेशा अपने पासपोर्ट की फोटोकॉपी साथ रखें।
या पासपोर्ट की डिजिटल कॉपी ईमेल या क्लाउड स्टोरेज में सेव करें।
यह छोटी तैयारी एंबेसी वेरिफिकेशन और इमरजेंसी सिचुएशन में आपकी मदद कर सकती है।

 

Share

Leave a Comment