भारत में लॉन्च हुए Facebook के नए स्मार्ट ग्लास: कैमरा, स्पीकर्स और UPI सपोर्ट के साथ—Ray-Ban Meta Gen 2

नई दिल्ली
फेसबुक की पेरेंटल कंपनी Meta ने भारत में अपना सेकेंड जनरेशन  Ray-Ban Meta Smart Glasses को भारत में लॉन्च किया है. न्यू मॉडल में कंपनी ने Gen 1 मॉडल की तुलना में वीडियो कैपिबिलिटीज को बेहतर किया है. साथ ही बैटरी परफोर्मेंस को बेहतर बनाया गया है और AI फीचर्स को भी अपग्रेड किया है. 

इस चश्मे के अंदर कैमरा, स्पीकर्स और आने वाले दिनों में UPI Lite का भी फीचर शामिल किया जा सकेगा. एक बार फीचर शामिल होने के बाद Ray-Ban Meta Smart Glasses से ही पेमेंट संभव हो सकेगी, जिसके लिए यूजर्स को स्मार्ट ग्लासेस पहनकर सिर्फ QR कोड देखने के बाद समांड देनी होगी कि Hey Meta, Scan and Pay. इसके बाद पेमेंट हो जाएगी. 

ये भी पढ़ें :  ऐसी कहानियां चुनना चाहती हूं जो मुझे सचमुच प्रेरित करे : सई मांजरेकर

WhatsApp UPI से कनेक्ट करना होगा बैंक 

Ray-Ban Meta Smart Glasses से पेमेंट करने के लिए जरूरी है कि यूजर्स को अपने WhatsApp UPI के साथ बैंक को लिंक करना होगा. आने वाले दिनों में इस फीचर्स के बारे में और ज्यादा डिटेल्स शेयर की जाएगी. 

Ray-Ban Meta (Gen 2) बेहतर किए फीचर्स और हार्डवेयर 

Ray-Ban Meta (Gen 2) ग्लासेस के अंदर हार्डवेयर को बेहतर किया है. न्यू मॉडल के तहत यूजर्स शार्प 3K Ultra HD वीडियो कैप्चर कर सकेंगे और अल्ट्रा वाइड HDR का सपोर्ट मिलेगा, जिससे इमेज और वीडियो क्वालिटी को बेहतर किया है. 

ये भी पढ़ें :  2 जुलाई 2026 राशिफल: गुरुवार को इन राशियों पर बरसेगी किस्मत, धन लाभ और सफलता के प्रबल योग

Ray-Ban Meta (Gen 2) सिंगल चार्ज में 8 घंटे का बैकअप 

बैटरी सिस्टम को बेहतर किया गया है, जिसमें यूजर्स को सिंगल चार्ज में 8 घंटे का बैटरी बैकअप मिलेगा. साथ ही कंपनी ने फास्ट चार्जिंग को शामिल किया है, जिसकी बदौलत सिर्फ 20 मिनट में बैटरी 50 परसेंट तक चार्ज हो जाती है. 

Meta AI को किया है बेहतर 

न्यू ग्लासेस के अंदर Meta AI असिस्टेंट को और रिफाइन किया गया है, जो डेली यूज में बड़ा ही काम आएगा. यूजर्स को सिर्फ Hey Meta करना होगा, जिसके तुरंत बाद जवाब मिलेगा. 

Meta AI में हिंदी सपोर्ट को किया शामिल 

ये भी पढ़ें :  गुरु का पुष्य नक्षत्र गोचर, 4 राशियों की बदलेगी किस्मत

भारतीय मार्केट की जरूरत को समझते हुए कंपनी ने फुल हिंदी सपोर्ट शामिल किया गया है. ऐसे में यूजर्स आसानी से हिंदी में Meta AI को कमांड दे सकेंगे और फीचर्स को कंट्रोल कर सकेंगे. 

सेलिब्रिटी AI वॉयस इंटिग्रेशन 

Meta AI ने हाल ही में सेलिब्रिटी AI वॉयस फीचर को पेश किया था, जिसकी मदद से यूजर्स अपने लोकल सेलिब्रिटी वॉयस के साथ इंट्रैक्शन कर सकेगा. भारत में यूजर्स दीपिका पादुकोण की वॉयस के साथ इंट्रैक्शन कर सकेंगे. 

Ray-Ban Meta (Gen 2) की कीमत 

Ray-Ban Meta (Gen 2) की भारत में शुरुआती कीमत 39,900 रुये है. इसके टॉप एंड वेरिएंट की कीमत 45,700 रुपये है. 

Share

Leave a Comment