मुम्बई
वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने कहा है उनके लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का सामना करना सबसे कठिन रहा है। रसेल ने इसी सप्ताह आईपीएल से संन्यास की घोषणा की थी। वह कोलकाता नाइटराइडस (केकेआर) की ओर से खेलते थे। रसेल के अनुसार उन्हें सबसे अधिक बार मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज बुमराह ने ही आउट किया है। इसी कारण जब वह बल्लेबाजी के लिए उतरते थे तो मुम्बई बुमराह को गेंदबाजी दे देती थी।
आईपीएल के 14 सत्र खेलने वाले वर्षीय रसेल ने कहा कि बुमराह के खिलाफ बल्लेबाजी करना उनके लिए हमेशा ही चुनौतीपूर्ण रहा है। रसेल ने कहा, आईपीएल में मेरे सामने आने वाले सबसे कठिन गेंदबाज़ बुमराह हैं। उन्होंने मुझे कई बार आउट किया है हालांकि कई बार मैं भी उनके खिलाफ शॉट खेल पाया हूं। मुझे ऐसी चुनौतियाँ पसंद हैं। वह विश्व के सबसे बेहतरीन टी20 गेंदबाज़ों में से एक हैं। बुमराह ने रसेल का आईपीएल में 4 बार विकेट लिया है।
बुमराह ने रसेल को चार बार आउट किया है। रसेल ने बताया कि उन्हें आईपीएल में सबसे ज्यादा मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलने में मज़ा आता था। उन्होंने कहा मैं ज्यादातर टीमों के खिलाफ खेलना पसंद करता हूं, पर मुम्बई के खिलाफ हमेशा रोमांचक मुकाबला होता है। चाहे वे कोलकाता आएं या हम वानखेड़े जाएं। उनके खिलाफ खेलना एक अलग ही रिंग में उतरने जैसा होता है। रसेल ने 16 पारियों में कुल 260 रन बनाये हैं। उनका औसत 18.57 व स्ट्राइक रेट 148.57 रहा है। उन्होंने ईडन गार्डन्स में 40 गेंदों पर नाबाद 80 रन बनाये थे।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com