पीएम सम्मान निधि की अगली किस्त से पहले बनवाना होगा यह जरूरी ID, नहीं तो अटक जाएगा पैसा

नई दिल्ली 
देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना में एक अहम बदलाव कर दिया है। अब अगली किस्त पाने के लिए किसानों के पास एक नई किसान ID (Farmer ID) होना अनिवार्य कर दिया गया है। सरकार ने साफ कर दिया है कि बिना इस ID के किसानों के खाते में पैसा जारी नहीं किया जाएगा। ऐसे में जिन किसानों ने यह ID अभी तक नहीं बनवाई है, उनके लिए यह बड़ा अलर्ट है क्योंकि नियम पूरा न होने पर किस्त अटक सकती है।

ये भी पढ़ें :  फडणवीस ने तुकाराम मुंढे को दी खुली छूट, बोले- मिलावट पर FDA का एक्शन जारी रहेगा

क्यों जरूरी हुई किसान ID?
केंद्र सरकार राज्य सरकारों के साथ मिलकर किसानों का डिजिटल डेटाबेस तैयार कर रही है। इसका उद्देश्य है-
    किसानों को बिचौलियों से बचाना
    फर्जी किसानों की पहचान करना
    जमीन, फसल और अन्य कृषि संबंधी जानकारी को डिजिटल रूप से जोड़ना

इसी प्रक्रिया के तहत 14 राज्यों में नया नियम लागू कर दिया गया है। अब पीएम किसान का लाभ पाने के लिए किसान के पास यह विशेष ID होना अनिवार्य है।
किसान ID कैसे बनवाएं?

ये भी पढ़ें :  देश की राजधानी दिल्ली में दिव्यांग को ही नहीं परिजन को भी मिलेंगे 5000

सरकार ने आवेदन की प्रक्रिया को आसान रखा है। किसान तीन तरीकों से अपनी किसान ID बनवा सकते हैं-

    सेल्फ रजिस्ट्रेशन- किसान खुद ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
    कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर आवेदन- नजदीकी CSC पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।
    स्थानीय कृषि कार्यालय में आवेदन- अपने कृषि विभाग कार्यालय में दस्तावेज जमा कर ID के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
 
इन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी
    आधार कार्ड
    जमीन संबंधी दस्तावेज
    बैंक विवरण
    अन्य आवश्यक कृषि दस्तावेज

ये भी पढ़ें :  PM-Kisan की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, जानिए कब खाते में आएंगे ₹2,000 और किन किसानों को मिलेगा लाभ

सरकार ने किसानों को सलाह दी है कि अगली किस्त समय पर पाने के लिए जल्द से जल्द किसान ID बनवाने की प्रक्रिया पूरी करें, ताकि लाभ मिलने में कोई बाधा न आए।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment