बिना बीप कोई भी फोन कॉल रिकॉर्ड करें

 

बेस्ट कॉल रिकार्डर एक पूरी तरह से कस्टमाइज किया जा सकने वाला एस60 सिंबयिन सॉफ़्टवेयर है, इसके द्वारा आपके मोबाइल फोन पर आने वाली और की जाने वाली सभी कॉलें रिकॉर्ड की जा सकती हैं भले ही वह नम्बर आपकी फोन लिस्ट में हो या फिर न हों। यह कॉल रिकार्डिंग साफ्ट्वेयर बहुत ही सरल है। इसके सेटिंग विकल्प बेहद आसानी से समझ में आने वाले हैं।

ये भी पढ़ें :  रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का धांसू पोस्टर आउट, दमदार अंदाज में दिखा हर एक कैरेक्टर

इसमें उपलब्ध महत्वपूर्ण गुण हैं…
-इसमें कॉल रिकॉर्ड करते समय बीप की आवाज बंद कर सकते हैं
-इसमें स्वतः ही कॉल रिकॉर्ड होने लगती है, बात-चीत कितनी भी लम्बी क्यों न हो, रिकॉर्ड की जा सकती है।
-यदि आप फोन मेमोरी इस्तेमाल करते हैं तो आप रिकॉर्ड की गयी कॉल कहां पर सुरक्षित की जायेगी इसे निश्चित कर सकते हैं।
-इसमें आप यह सेट कर सकते हैं कि किस नम्बर से आने वाली कॉल को रिकॉर्ड किया जायेगा या फिर आने वाली कॉल ही रिकॉर्ड की जायेंगी या फिर सिर्फ की जाने वाली कॉल ही।
-इसका प्रयोग करने पर आपके मोबाइल की बैटरी खर्च होने की दर बहुत ही कम है।
-इसका इंटरफेस बेहद सरल और समझ में आने वाला है।

ये भी पढ़ें :  बागेश्वर धाम की सभा में महाभारत कलाकारों के बयान, हिंदू राष्ट्र पर जोर

 

Share

Leave a Comment