2026 में खगोलीय धमाका: साल भर में देखने को मिलेंगे 2 सूर्य और 2 चंद्र ग्रहण

अगले साल 2026 में कुल 4 ग्रहण लगने जा रहे हैं, जिनमें 2 सूर्य व 2 चंद्र ग्रहण शामिल हैं। यह जानकारी पंडित शिवकुमार शर्मा ने जैतो में दी। उन्होंने कहा कि पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी 2026 मंगलवार को लगेगा। यह ग्रहण अंटार्कटिका, दक्षिणी चिली और अर्जेंटीना व दक्षिणी अफ्रीका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। यह भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए भारत में इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।

ये भी पढ़ें :  इन मंदिरों के दर्शन से होगी आपकी हर मनोकामना पूरी

दूसरा पूर्ण सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026, बुधवार को लगेगा। यह एक महत्वपूर्ण पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, जिसका पथ ग्रीनलैंड, आइसलैंड, स्पेन और पुर्तगाल से होकर गुजरेगा। यह भी भारत में दिखाई नहीं देगा। तीसरा पूर्ण चंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026, मंगलवार को लगेगा। यह ग्रहण एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी और दक्षिणी अमरीका और यूरोप में दिखाई देगा। यह ग्रहण भारत के कई हिस्सों में नजर आएगा। इसका सूतक काल भी मान्य होगा। चौथा आंशिक चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 शुक्रवार लगेगा। यह ग्रहण उत्तरी और दक्षिणी अमरीका, यूरोप और अफ्रीका में दिखाई देगा। यह भारत में कही भी दिखाई नहीं देगा। 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment