मंत्री रामविचार नेताम ने अम्बिकापुर में 24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, सफलता के लिए दी शुभकामनाएं

न्यूज डेस्क, न्यूज राइटर, रायपुर/ अम्बिकापुर

 

कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने आज सरगुजा जिले के जिला मुख्यालय अम्बिकापुर में 24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ किया। खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ अम्बिकापुर के स्थानीय शासकीय बहुद्देश्यीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के क्रीड़ांगन में हुई।

 

मंत्री रामविचार नेताम ने इस अवसर पर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि राज्य में सरगुजा संभाग की अलग पहचान है। 24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आज यहां आगाज़ हो रहा है, यह हमारे लिए गौरव की बात है। उन्होंने प्रतियोगिता में आए प्रदेश के सभी सम्भाग के खिलाड़ियों सहित अभिभावकों, कोच, शिक्षकों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ियों ने पहले स्तर की प्रतियोगिता में अपने हुनर का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे ले जाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। अच्छी सुविधाओं तथा प्रशिक्षण के माध्यम से खेल प्रतिभाओं को निखारने का प्रयास किया जा रहा है जिससे हमारे खिलाड़ी बढ़िया खेल कर अपनी प्रतिभा का झण्डा दुनिया में बुलंद कर सकें।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने की सौजन्य भेंट

 

उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी घोषणा की है कि ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। वहीं, रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को दो करोड़ रुपये, और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने सभी को अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर प्रतियोगिता में हिस्सा लेने शुभकामनाएं दीं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment