MP में नए साल पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 71 IAS अधिकारियों को प्रमोट, 2 होंगे प्रमुख सचिव

भोपाल
 मध्यप्रदेश में नए साल पर प्रशासनिक हलचल तेज होने वाली है। सूत्रों के अनुसार प्रदेश में 71 IAS अधिकारियों को प्रमोशन दिया जाएगा, जिसके बाद पूरा प्रशासनिक ढांचा नई शक्ल ले सकता है।
सबसे अहम बात— 25 साल की सेवा पूरी करने वाले दो वरिष्ठ IAS अफसरों को प्रमुख सचिव (Principal Secretary) बनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें :  हरियाणा की सभी 90 सीट के लिए आज हो रहा मतदानऔर मतगणना आठ अक्टूबर को होगी

कौन-कौन होंगे प्रमोट?

2010 बैच के 17 IAS अधिकारी 1 जनवरी से सचिव (Secretary) पद पर प्रमोट होंगे।

सूची में शामिल प्रमुख नाम

कौशलेंद्र विक्रम सिंह (कलेक्टर, भोपाल)

अभिजीत अग्रवाल (आबकारी आयुक्त)

आशीष सिंह (कमिश्नर, उज्जैन संभाग)

भास्कर लक्ष्यकर (कमिश्नर, ट्रेजरी)

दीपक सक्सेना (CPR)

31 दिसंबर को जारी होंगे आदेश
मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली हाई-लेवल कमेटी ने 71 अधिकारियों की पदोन्नति पर हरी झंडी दे दी है। प्रमोशन के आधिकारिक आदेश 31 दिसंबर को जारी होंगे।

ये भी पढ़ें :  CSK का बड़ा फैसला! ₹14.2 करोड़ वाले प्रशांत वीर की हो सकती है छुट्टी

नए साल में प्रशासनिक तंत्र में यह बड़ा फेरबदल प्रदेश की कार्यप्रणाली में नई ऊर्जा और नए समीकरण तय करेगा।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment