वानखेड़े स्टेडियम बनेगा दिव्यांग क्रिकेट का गढ़, 16 से 18 दिसंबर तक होगी टी20 श्रृंखला

मुंबई
वानखेड़े स्टेडियम भारत और भारत ‘ए’ टीमों के बीच तीन मैचों की शारीरिक दिव्यांग टी20 श्रृंखला की मेजबानी 16 से 18 दिसंबर तक करेगा। भारतीय दिव्यांग क्रिकेट परिषद (डीसीसीआई) ने सोमवार को यह घोषणा की। तीन दिवसीय टी20 श्रृंखला का उद्देश्य समावेशिता, जज्बा और खेल उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शारीरिक दिव्यांगता क्रिकेट की बढ़ती प्रतिष्ठा को उजागर करना है।
⁠
मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के महासचिव उन्मेष खानविलकर ने कहा, ‘‘पहली बार शारीरिक दिव्यांगता क्रिकेट श्रृंखला की मेजबानी करना एमसीए के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है। यह साहस और जज्बे का जश्न मनाने के साथ क्षमता को नये तरह से परिभाषित करता है और इस बात की पुष्टि करता है कि क्रिकेट वास्तव में सभी का है।’’

ये भी पढ़ें :  आईपीएल के 18वें सीजन के ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस में कौन चल रहा है?, ऑरेंज कैप की रेस में कूदे सूर्यकुमार यादव

डीसीसीआई के महासचिव रवि चौहान ने कहा, ‘‘डीसीसीआई शारीरिक रूप से दिव्यांग क्रिकेट की मेजबानी करने के लिए एमसीए के प्रति आभार व्यक्त करता है। समावेशिता और अवसर के प्रति आपकी प्रतिबद्धता ने खेल की भावना को मजबूत किया है और हमारे खिलाड़ियों को खुद को साबित करने के लिए सशक्त बनाया है।’’

ये भी पढ़ें :  इंग्लैंड को एकमात्र झटका जैक क्रॉली के रूप में लगा, प्रसिद्ध कृष्णा ने भारत को दिलाई पहली सफलता

 

Share

Leave a Comment