टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत की बड़ी परीक्षा: इस टीम से होगा अगला मुकाबला, जानिए पूरी डेट-टाइमिंग

नई दिल्ली
साउथ अफ्रीका से 3-1 से टी20 सीरीज जीतकर भारत ने 2025 का अंत किया। यह साल टीम इंडिया के लिए टी20 क्रिकेट में काफी शानदार रहा। इस साल टीम इंडिया एक भी सीरीज नहीं हारी। इस विनिंग स्ट्रीक के साथ भारत अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में भी कदम रखना चाहेगा। हालांकि इससे पहले उनके सामने न्यूजीलैंड की मुश्किल चुनौती होगी। यह टी20 वर्ल्ड कप से पहले खिलाड़ियों को आजमाने, कॉम्बिनेशन सेट करने का सूर्या ब्रिगेड के पास आखिरी मौका होगा। आईए एक नजर इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड 2026 दौरे के शेड्यूल, मैच टाइमिंग और अन्य जानकारियों पर एक नजर डालते हैं-

ये भी पढ़ें :  वर्ल्ड कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरेपिस्ट आकांक्षा सत्यवंशी ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

न्यूजीलैंड के भारत दौरे का आगाज 11 जनवरी से तीन मैच की वनडे सीरीज के साथ होगा। इस सीरीज में फैंस को एक बार फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे स्टार खिलाड़ी देखने को मिलेंगे। इसके बाद भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैच की टी20 सीरीज खेलेगा। न्यूजीलैंड का भारत दौरा 31 जनवरी को खत्म होगा, फिर एक हफ्ते के रेस्ट के बाद दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने-अपने अभियान का आगाज करेगी।

ये भी पढ़ें :  वर्ल्ड कप ट्रॉफी की कीमत क्या है? जानिए असली रियल वैल्यू और छिपी सच्चाई

IND vs NZ ODI सीरीज शेड्यूल-
पहला वनडे: 11 जनवरी, 2026 (रविवार) – कोटंबी स्टेडियम, वडोदरा – दोपहर 1:30 बजे (IST)
दूसरा वनडे: 14 जनवरी, 2026 (बुधवार) – निरंजन शाह स्टेडियम, राजकोट – दोपहर 1:30 बजे (IST)
तीसरा वनडे: 18 जनवरी, 2026 (रविवार) – होलकर क्रिकेट स्टेडियम, इंदौर – दोपहर 1:30 बजे (IST)

ये भी पढ़ें :  कप्तान बदले, रणनीतियाँ बदलीं… पर वर्ल्ड कप 2023 फाइनल की वह कड़वी कड़ी अब भी कायम!

IND vs NZ टी20 सीरीज शेड्यूल-
पहला T20I मैच- 21 जनवरी को नागपुर में, शाम 7 बजे से
दूसरा T20I मैच- 23 जनवरी को रायपुर में, शाम 7 बजे से
तीसरा T20I मैच- 25 जनवरी को गुवाहाटी में, शाम 7 बजे से
चौथा T20I मैच- 28 जनवरी को विशाखापत्तनम में, शाम 7 बजे से
पांचवां और आखिरी T20I मैच- 31 जनवरी को तिरुवनंतपुरम में, शाम 7 बजे से

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment