PCB का बड़ा फैसला: टेस्ट टीम के मुख्य कोच अजहर महमूद की छुट्टी, कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने से 3 महीने पहले हटाए गए

नई दिल्ली 
पूर्व टेस्ट ऑलराउंडर अजहर का अनुबंध मार्च 2026 तक था, लेकिन उन्हें समय से पहले ही हटा दिया गया है। पाकिस्तान अपना अगला टेस्ट मैच मार्च 2026 में खेलेगा। बोर्ड के करीबी एक विश्वसनीय सूत्र ने बताया, ‘अजहर का अनुबंध मार्च में समाप्त हो रहा है और पाकिस्तान की टीम का टेस्ट दौरा मार्च 2026 से शुरू होगा, इसलिए बोर्ड नए मुख्य कोच के लिए अपनी रणनीति अभी से तैयार करना चाहता है।’

ये भी पढ़ें :  12 अक्टूबर को हैदराबाद में होगा भारत का बांग्लादेश से मुकाबला, संजू सैमसन को खेलेंगे या जितेश शर्मा ?

अजहर का बोर्ड के साथ दो साल का अनुबंध था। उन्हें पिछले साल टेस्ट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। सूत्रों के अनुसार पीसीबी ने टेस्ट टीम के लिए नए मुख्य कोच की तलाश शुरू कर दी है और सहायक स्टाफ में भी फेरबदल हो सकता है।

आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत पाकिस्तान के दौरे की शुरुआत मार्च 2026 में बांग्लादेश के दौरे से होगी। इसके बाद वह जुलाई में वेस्टइंडीज और अगस्त-सितंबर में इंग्लैंड का दौरा करेगा। इसके बाद पाकिस्तान नवंबर-दिसंबर 2026 और मार्च 2027 में क्रमशः श्रीलंका और न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगा।

ये भी पढ़ें :  भारत ने किया डबल पोडियम फिनिश... 20 मेडल्स, हाई जंप-जेवलिन में पैरालंपिक में रचा इतिहास

50 वर्ष के अजहर महमूद ने अपने करियर में पाकिस्तान के लिए 21 टेस्ट मैच और 143 ओडीआई खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 900 रन और 39 विकेट दर्ज हैं। ओडीआई में महमूद ने 123 विकेट लिए हैं और 1521 रन बनाए हैं। उन्हें आकिब जावेद की जगह पर पाकिस्तान की राष्ट्रीय टेस्ट टीम का कोच नियुक्त किया गया था।

ये भी पढ़ें :  फैसला मैदान पर: भारत ने टॉस जीतते ही लिया बड़ा निर्णय, निर्णायक वनडे में चुनी गेंदबाज़ी

 

Share

Leave a Comment