इजराइल को हथियारों का निर्यात रोकने का निर्देश केन्द्र को देने संबंधी याचिका न्यायालय में दाखिल

नई दिल्ली
 उच्चतम न्यायालय में एक जनहित याचिका दाखिल कर केन्द्र को यह निर्देश देने का अनुरोध किया गया है कि वह इजराइल को हथियार और अन्य सैन्य उपकरण निर्यात करने वाली भारतीय कंपनियों के लाइसेंस रद्द करे और नए लाइसेंस नहीं दे।

वकील प्रशांत भूषण के माध्यम से दायर जनहित याचिका में रक्षा मंत्रालय को पक्षकार बनाया गया है और कहा गया है कि, ‘‘भारत विभिन्न अंतरराष्ट्रीय कानूनों और संधियों से बंधा हुआ है, जो भारत को युद्ध अपराधों के दोषी देशों को सैन्य हथियार नहीं देने के लिए बाध्य करते हैं, क्योंकि किसी भी निर्यात का उपयोग अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानून के गंभीर उल्लंघन के लिए किया जा सकता हैं।’’

ये भी पढ़ें :  बवाल Breaking : BJYM की रायपुर टीम घोषित होते ही सोशल मीडिया में निकलने लगा भड़ास...गुस्साए कार्यकर्ताओं ने लिखा-'पार्टी ही अपने कार्यकर्ता की अहमियत नहीं समझ रही..' Facebook में जमकर निकला आक्रोश

यह जनहित याचिका 11 लोगों ने दायर की है जिसमें नोएडा निवासी अशोक कुमार शर्मा भी शामिल हैं। याचिका में कहा गया है कि रक्षा मंत्रालय के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम सहित कंपनियों द्वारा इजराइल को सैन्य उपकरणों की आपूर्ति, संविधान के अनुच्छेद 14 और 21 के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत भारत के दायित्वों का उल्लंघन है।

ये भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिका दौरा 12-13 फरवरी को होने वाला है, विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने की घोषणा

गाजा पर इजराइल के हमले में हजारों फलस्तीनी नागरिक मारे गए हैं। इससे पहले हमास के बंदूकधारियों ने सात अक्टूबर 2023 की सुबह गाजा की सीमा पार करके इजराइल में धावा बोला और लगभग 1,200 लोगों की हत्या कर दी थी। उन्होंने इजराइल के कई लोगों को बंधक भी बना लिया था।

ये भी पढ़ें :  CM योगी का ‘कौशलयुक्त उत्तरप्रदेश’ सपना साकार! ITOT लखनऊ के प्रशिक्षुओं ने मचाई धूम, 9 ट्रेड्स में किया टॉप

 

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment