बांग्लादेश मामले पर हरभजन सिंह का सख्त बयान—जो हुआ गलत था, भारत आना है तो नियम मानने होंगे

नई दिल्ली
भारत और बांग्लादेश के बीच बढ़ते तनाव के चलते देशभर में मुस्तफिजुर को आईपीएल 2026 से बहार करने की मांग उठ रही थी। कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस बांग्लादेशी गेंदबाज को 9.2 करोड़ रुपए में खरीदा था। इस मुद्द की गंभीरता को समझते हुए बीसीसीआई ने केकेआर को मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने को कहा। बीसीसीआई का यह फैसला बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को पसंद नहीं आया। उन्होंने बीसीसीआई के इस फैसले पर रिएक्ट करते हुए भारत में अगले महीने होने वाले अपने टी20 मैच को बाहर शिफ्ट करने के लिए आईसीसी से मांग कर डाली। बीसीबी ने आईसीसी को खिलाड़ियों की सुरक्षा का हवाला दिया।
 
इन सभी घटनाओं पर अब टीम इंडिया के पूर्व वर्ल्ड कप विनिंग स्पिनर हरभजन सिंह ने बयान दिया है। भज्जी का कहना है कि बांग्लादेश में जो कुछ हुआ वह गलत है। हम भारत में सबका स्वागत करते हैं, लेकिन अगर बांग्लादेश भारत नहीं आना चाहता तो यह उनकी मर्जी है।

ये भी पढ़ें :  'भारत में उनका स्वागत, लेकिन वहां जो हुआ...', हरभजन सिंह ने बांग्लादेश को दी खरी-खरी

मीडिया से बात करते हुए हरभजन सिंह ने कहा, "पिछले कुछ दिनों में हुई अलग-अलग घटनाओं की वजह से बांग्लादेश भारत नहीं आना चाहता। बांग्लादेश में जो कुछ हुआ वह गलत है। ICC को उनकी रिक्वेस्ट पर फैसला लेना चाहिए। हम भारत में सबका स्वागत करते हैं, लेकिन वे (बांग्लादेश) यहां आना चाहते हैं या नहीं, यह उनकी मर्जी है।"

ये भी पढ़ें :  हरभजन सिंह का बड़ा बयान: आशीष नेहरा ऐसे कोच जो एक जगह टिकते नहीं

बता दें, टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होने जा रही है। बांग्लादेश ने इस टूर्नामेंट के लिए स्क्वॉड का भी ऐलान कर दिया है। तय कार्यक्रम के अनुसार उनके तीन मैच कोलकाता में तो एक मुकाबला मुंबई में आयोजित है। हालांकि रिपोर्ट्स है कि बीसीसीआई बीसीबी की रिक्वेस्ट के बाद नए शेड्यूल पर काम कर रहा है।

ये भी पढ़ें :  हरभजन सिंह चीफ सिलेक्टर से करुण नायर को लेकर सीधा सवाल, पूछा क्या घरेलू क्रिकेट खेलने का कोई मतलब है?

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment