सेल्फी की जिद पर भड़के रोहित शर्मा, फैन से हुई तीखी बहस, वीडियो वायरल

नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक फैन पर नाराज होते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में रोहित उंगली दिखाकर फैन को डांटते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, वीडियो की पूरी कहानी सामने आने के बाद कई लोग रोहित के व्यवहार को सही ठहरा रहे हैं। दरअसल, रोहित शर्मा हाल ही में जामनगर में अपनी बेटी सैमी का जन्मदिन मनाने के बाद परिवार के साथ मुंबई लौटे थे। कलीना एयरपोर्ट पर उनके पहुंचते ही फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और लोग उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करने लगे।

ये भी पढ़ें :  सूर्य का अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश, तीन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ

सेल्फी के चक्कर में बिगड़ा माहौल
वायरल वीडियो उसी दौरान का बताया जा रहा है। एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद रोहित शर्मा अपनी पत्नी और बेटी के साथ कार में बैठ गए। जब गाड़ी आगे बढ़ने लगी तो रोहित ने फैंस को देखकर कार का शीशा नीचे किया और उन्हें हाथ हिलाकर अलविदा कहा। इसी बीच दो बच्चे रोहित के पास पहुंचे और उनके साथ फोटो लेने लगे।
 
शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, लेकिन स्थिति तब बिगड़ गई जब दोनों बच्चों ने रोहित शर्मा का हाथ पकड़ लिया और उसे खींचने लगे। इस हरकत से रोहित असहज हो गए। उन्होंने तुरंत अपना हाथ पीछे खींचा और कार का शीशा ऊपर करने लगे। इसी दौरान वह उंगली दिखाकर बच्चों को कुछ समझाते और डांटते हुए नजर आए।

ये भी पढ़ें :  Asian Games 2026: स्कोरकार्ड पर क्यों दिखे वॉशिंगटन सुंदर और तिलक वर्मा के अलग नाम? जानें पूरा मामला

फैंस ने किया रोहित का समर्थन
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई, लेकिन बड़ी संख्या में फैंस रोहित शर्मा के समर्थन में सामने आए। लोगों का कहना है कि किसी भी खिलाड़ी या व्यक्ति की निजी सीमा होती है और इस तरह हाथ पकड़ना या खींचना गलत है। कई यूजर्स ने लिखा कि ऐसी स्थिति में कोई भी व्यक्ति नाराज हो सकता है।

ये भी पढ़ें :  U19 एशिया कप में महामुकाबला: भारत का अगला मैच पाकिस्तान से, जानें कब और कहां देखें LIVE

11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज
वर्कफ्रंट की बात करें तो रोहित शर्मा जल्द ही न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से जुड़ेंगे। इस सीरीज में विराट कोहली भी खेलते नजर आएंगे। दोनों दिग्गज अब भारत के लिए केवल वनडे फॉर्मेट में ही खेलते हैं। फैंस में इस सीरीज को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। वडोदरा में होने वाले पहले वनडे मुकाबले की टिकटें ऑनलाइन बिक्री के कुछ ही मिनटों में बिक गईं, जो रोहित और विराट के जबरदस्त क्रेज को दर्शाता है।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment