लॉन्च होते ही मच गई धूम! इस SUV ने पहले दिन ही 94,000 बुकिंग्स हासिल की, ग्राहक हो रहे हैं दीवाने

नई दिल्ली

महिंद्रा (Mahindra) ने इन दोनों SUVs की बुकिंग मंगलवार को शुरू की थी। दोपहर 2 बजे तक ही कुल 93,689 बुकिंग्स दर्ज हो चुकी थीं। इतनी बड़ी संख्या में ऑर्डर मिलना इस बात का साफ संकेत है कि ग्राहक महिंद्रा (Mahindra) की नई पेशकशों को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

नई महिंद्रा (Mahindra) SUVs अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर लाई गई हैं। XEV 9S एक ऑल-इलेक्ट्रिक SUV है, जो EV खरीदारों को टारगेट करती है। XUV 7XO को पेट्रोल और डीज़ल इंजन ऑप्शंस के साथ पेश किया गया है। इस तरह महिंद्रा (Mahindra) अब इलेक्ट्रिक, पेट्रोल और डीजल तीनों पावरट्रेन में मजबूत विकल्प दे रही है।

ये भी पढ़ें :  MP Assembly Election : PM मोदी का MP दौरा आज, इन तीन जिलों में विशाल जनसभा को करेंगे

कंपनी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि XEV 9S और XUV 7XO के जरिए वह ऑथेंटिक SUV सेगमेंट में अपनी लीडरशिप और मजबूत कर रही है। महिंद्रा का मानना है कि बदलती ग्राहक पसंद और अलग-अलग उपयोग जरूरतों के हिसाब से ये दोनों मॉडल बिल्कुल फिट बैठते हैं।

महिंद्रा XUV 7XO की डिलीवरी मंगलवार से ही फेज वाइज शुरू कर दी गई है। XEV 9S की डिलीवरी 26 जनवरी 2026 से शुरू होने वाले हफ्ते में की जाएगी।

ये भी पढ़ें :  CJI पर जूता फेंकने वाले वकील की पिटाई, ‘सनातन’ के जयकारे से गूंजा परिसर

लगातार मजबूत हो रही महिंद्रा की पकड़

2025 में महिंद्रा ने करीब 6 लाख गाड़ियां बेचीं, जो सालाना आधार पर लगभग 20% की ग्रोथ है। इसी दम पर कंपनी हाल ही में भारत की दूसरी सबसे बड़ी पैसेंजर व्हीकल निर्माता बन गई है, जहां उसने हुंडई और टाटा (Tata Motors) को पीछे छोड़ दिया।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment