इंदौर वनडे में भारत का टॉस पर कब्जा, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ये करने का फैसला

इंदौर
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला इंदौर को होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम में एक बदलाव भी देखने को मिला है। प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अर्शदीप सिंह को चुना गया है। न्यूजीलैंड की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें :  2026 का हिंदू नववर्ष खास: 13 महीनों का अद्भुत संवत्सर, जानें क्या है इसका महत्व

भारतीय टीम ने वडोदरा में सीरीज का पहला मैच जीता था, लेकिन राजकोट में दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने दमदार वापसी करते हुए सीरीज बराबर की। भारतीय टीम मार्च 2019 के बाद अपने घरेलू मैदान पर कोई द्विपक्षीय वनडे सीरीज नहीं हारी है। ऑस्ट्रेलिया ने उस समय 0-2 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए भारत को 3-2 से हराया था। ऐसे में इस रिकॉर्ड को बरकरार रखने के लिए शुभमन गिल के नेतृत्व वाली टीम को मैच में तीनों विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

ये भी पढ़ें :  तमीम इकबाल ने बीसीबी चुनावों से नामांकन लिया वापस

भारतीय टीम के लिए चुनौती
न्यूजीलैंड, स्पिनरों के खिलाफ मिडिल ओवर (11-40) फेज में फुल-मेंबर टीमों में सबसे अच्छी बैटिंग साइड रही है, जिसमें उन्होंने सबसे कम विकेट गंवाए, उनका बैटिंग एवरेज सबसे अच्छा है, उनका रन रेट (इंग्लैंड के बाद) दूसरा सबसे अच्छा है, और इस वर्ल्ड कप साइकिल में उन्होंने सबसे कम डॉट परसेंटेज खेला है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment