Breaking
20 Nov 2026, Fri

राहुल गांधी को शशि थरूर का ‘थैंक्यू’ मैसेज! क्या एक मुलाकात ने खत्म कर दी अंदरूनी नाराज़गी?

नई दिल्ली
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने उन अटकलों पर विराम लगाने की कोशिश की हैं जिनमें उनकी पार्टी आलाकमान के साथ नाराजगी की बात कही जा रही थी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने गुरुवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद थरूर ने कहा है कि पार्टी में सब कुछ ठीक है और वे एक साथ आगे बढ़ रहे हैं। शशि थरूर ने राहुल गांधी और खरगे के प्रति आभार भी जताया है।
 
इससे पहले शशि थरूर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे की मुलाकात संसद भवन स्थित खरगे के कार्यालय में हुई। शशि थरूर ने इस मुलाकात को सार्थक और सकारात्मक करार दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में थरूर ने इस मुलाकात की एक तस्वीर शेयर की और लिखा, “आज कई विषयों पर गर्मजोशी भरी और रचनात्मक चर्चा के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी का धन्यवाद। हम सभी भारत के लोगों की सेवा में आगे बढ़ रहे हैं और इस मामले में हम साथ ही हैं।”

ये भी पढ़ें :  BREAKING : पेंड्रा पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष ने बांग्लादेश पर दिया बयना

आलाकमान से नाराजगी की खबरें
इस बैठक के बाद शशि थरूर ने संवाददाताओं से यह भी कहा है कि सब कुछ ठीक है और वे सब एकसाथ आगे बढ़ रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी दावेदारी से इनकार करते हुए शशि थरूर ने कहा कि यह उनके लिए कभी मुद्दा नहीं रहा। इससे पहले कांग्रेस पार्टी की कई बैठकों में थरूर के गायब रहने के बाद इस तरह की चर्चाएं हैं कि वे कांग्रेस आलाकमान से नाराज हैं। इस बीच बीते दिनों रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया गया कि केरल के कोच्चि में हाल ही में एक कार्यक्रम में राहुल गांधी द्वारा 'नजरअंदाज' किए जाने के कारण शशि थरूर पार्टी नेतृत्व से नाराज थे।

ये भी पढ़ें :  मौलाना अहमदुल्लाह शाह: 1857 की क्रांति के अनसुने नायक की वीरगाथा

थरूर ने दी थी सफाई
हालांकि इन खबरों पर थरूर से स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा है। उन्होंने हालिया बैठक में ना पहुंचने को लेकर कहा था कि दिल्ली में हुई कांग्रेस की उच्च स्तरीय बैठक में उनकी अनुपस्थिति महज समय ना मिल पाने की बात थी। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए थरूर ने यह भी कहा था कि उनका इरादा अपने विचारों के बारे में पार्टी नेतृत्व से सीधे बात करने का है और बुधवार से शुरू हो रहा संसद सत्र इन चर्चाओं के लिए बिल्कुल सही समय होगा।

ये भी पढ़ें :  याचिका देखते ही बोले CJI सूर्यकांत – भगवान बचाए, सुनवाई से किया साफ इनकार

देर से मिला आमंत्रण?
शशि थरूर के मुताबिक, इस बैठक का आमंत्रण इतनी देर से आया कि उनके पास अपने पूर्व के कार्यक्रम को बदलने का कोई विकल्प नहीं था। उन्होंने बताया, "मुझे रणनीतिक बैठक में एक-दो दिन पहले ही आमंत्रित किया गया था। तक मैं दुबई से वापसी के लिए विमान का टिकट बुक करा चुका था।"

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *