उपराष्ट्रपति धनखड़ ने गोरखपुर में सैनिक स्कूल का लोकार्पण किया

गोरखपुर
 उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को गोरखपुर में उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल का उद्घाटन किया। 49 एकड़ क्षेत्र में फैले इस स्कूल का निर्माण 176 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। उद्घाटन समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। धनखड़ के सुबह गोरखपुर पहुंचने पर योगी ने हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की।

ये भी पढ़ें :  बिजनौर : तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, चार लोगों की मौत

उपराष्ट्रपति कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “आज गोरखपुर आगमन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने माननीय उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और डॉ. सुदेश धनखड़ का स्वागत किया।”

‘युवाओं को शिक्षा, देश की रक्षा’ ध्येय से स्थापित इस स्कूल में कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को आवासीय सुविधा के तहत शिक्षा प्रदान की जाने की व्यवस्था की गई है। प्रवेश परीक्षा के जरिये कक्षा 6 और 9 में दाखिला लेने के बाद इस स्कूल में पहली जुलाई से पढ़ाई शुरू हो चुकी है।

ये भी पढ़ें :  उप्र-हरदोई में बहनोई ने 17 साल की साली से जबरदस्ती बनाए शारीरिक संबंध, गर्भवती होने पर दर्ज हुई FIR

पहले चरण में इस स्कूल में कक्षा 6 और 9 में 84-84 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया है। इनमें 40 छात्राएं और 128 छात्र शामिल हैं। सैनिक स्कूल में छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग परिसर है। स्कूल का प्रशासनिक भवन प्राचीन भारतीय संस्कृति एवं परंपरा का दर्शन कराता है।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment