ट्रांसपोर्ट नगर हादसे में पिछले 20 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, बिल्डिंग मालिक पर एफआईआर दर्ज

लखनऊ

ट्रांसपोर्टनगर हादसे में पिछले 20 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू करने में जुटी हैं। उधर पुलिस ने हरमिलाप टॉवर मालिक राकेश सिंघल पर एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर चौकी इंचार्ज की तहरीर पर दर्ज की गई है। यह एफआईआर गैर इरादतन हत्या की है। वहीं कुछ ही देर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घायलों को देखने के लिए लोकबंधु अस्पताल पहुंचने वाले हैं।

शहीथ पथ किनारे स्थित तीन मंजिला हरमिलाप टावर का आधा हिस्सा शनिवार शाम करीब चार बजे ढह गया था। हादसे में कारोबारी जसमीत साहनी समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी जबकि 28 घायलों का इलाज चल रहा है। जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। हादसे के बाद से पुलिस, दमकल, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीमों के जवाब रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं। पूरी रात रेस्क्यू चला। काफी मलबा हटाया। मलबे में दबी गाड़ियां हटाई गई हैं। अभी भी कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है।

ये भी पढ़ें :  बरेली को 2,264 करोड़ की सौगात, कांवड़ यात्रा पर सीएम योगी का सपा पर वार – बोले, बदनाम करने की चाल हुई नाकाम

शनिवार की शाम गिर गई इमारत
ट्रांसपोर्टनगर में शनिवार शाम बारिश के दौरान शहीद पथ किनारे स्थित एक तीन मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। हादसे में एक कारोबारी समेत आठ लोगों की मौत हो गई जबकि मलबे में दबे 24 लोगों को निकालकर राजधानी के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें 3 लोगों की हालत गंभीर है, जिनका ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। मलबे में अभी कई और लोगों के दबे होने की आशंका है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, दमकल और पुलिस की टीमें राहत-बचाव कार्य में देर रात तक जुटी रहीं।

ये भी पढ़ें :  नीले ड्रम वाली मुस्कान दो दिन की नवजात के साथ लौटी जेल, रखा बेटी का अनोखा नाम

आशियाना निवासी राकेश सिंघल का हरमिलाप (ग्राउंड प्लस 2) टावर था। टावर के ग्राउंड फ्लोर पर आशियाना निवासी जसमीत साहनी का मोबिल ऑयल और दूसरी मंजिल पर दवा का गोदाम था। पहली मंजिल पर मनचंदा का गिफ्ट सेंटर का गोदाम था। शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे तेज बारिश शुरू हुई। आधे घंटे बाद अचानक पूरी बिल्डिंग ढह गई। 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment