₹7499 में 8GB रैम वाला Lava Bold N2 लॉन्च, साथ में मिलेगी फ्री डोरस्टेप सर्विस

नई दिल्ली

Lava Bold N2 को ग्राहकों के लिए भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है. इस बजट स्मार्टफोन को IP64 रेटिंग (डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस) के साथ उतारा गया है. 5000 एमएएच की दमदार बैटरी से पैक्ड इस फोन के पिछले हिस्से में 13 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर मिलता है. इस फोन को ब्लैक और व्हाइट दो रंगों में खरीदा जा सकता है, कंपनी की तरफ से इस फोन के साथ फ्री डोर स्टेप सर्विस भी ऑफर की जा रही है.

कंपनी का दावा है कि ये हैंडसेट ब्लोटवेयर या ऐड्स के साथ नहीं आता है और यूजर्स को क्लीन Android एक्सपीरियंस मिलता है. सिक्योरिटी के लिए फोन के साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है जिसे पावर बटन में इंटीग्रेट (शामिल) किया गया है.

ये भी पढ़ें :  दिशा पाटनी हाउस शूटआउट: भिवानी कोर्ट मर्डर और पुर्तगाल लिंक से जांच में हलचल

Lava Bold N2 Price in India
भारत में इस लेटेस्ट लावा स्मार्टफोन की कीमत 7,499 रुपए तय की गई है, इस दाम में आप लोगों को इस फोन का 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मिलेगी. उपलब्धता की बात करें तो इस फोन की बिक्री 27 फरवरी से Amazon पर ग्राहकों के लिए शुरू होगी. इस प्राइस रेंज में ये फोन MOTOROLA g06 power, Samsung Galaxy F07, POCO C71 और Ai+ Pulse जैसे स्मार्टफोन्स को कांटे की टक्कर देगा.

ये भी पढ़ें :  कौन सा वाई-फाई राउटर है आपके लिए बेहतर, इन टिप्स से करें सिलेक्ट

Lava Bold N2 Specifications
    स्क्रीन: Android 15 Go पर काम करने वाले इस डुअल सिम स्मार्टफोन में 6.75 इंच एचडी+ रिजॉल्यूशन डिस्प्ले है जो 90Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है.
    चिपसेट: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस हैंडसेट में Unisoc SC9863A प्रोसेसर दिया गया है.
    रैम और स्टोरेज: इस फोन में 4 जीबी रैम के साथ 4 जीबी वर्चुअल रैम सपोर्ट भी है, इसका मतलब ये हुआ कि इस बजट फोन में आपको 8 जीबी रैम का फायदा मिलेगा. इसके अलावा ये फोन 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है.
    कैमरा सेटअप: इस फोन के पिछले हिस्से में 13 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर मिलेगा.
    बैटरी: 5000 एमएएच की बैटरी फोन में जान फूंकने का काम करती है.

ये भी पढ़ें :  नवरात्रि 2024 विशेष-वित्तीय स्थिरता और व्यवसाय में लाभ के लिए करें ये 6 ज्योतिषीय उपाय

 

Share

Leave a Comment