Breaking
25 Nov 2026, Wed

वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन में भाग लेंगे देश और दुनिया के धावक

जयपुर
हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड द्वारा उदयपुर में 29 सितंबर को आयोजित वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन में देश और दुनिया के विभिन्न हिस्सों से धावक भाग लेंगे।

मैराथन का विषय ‘रन फॉर जीरो हंगर ’ है।

कंपनी ने आधिकारिक मैराथन पोस्टर का अनावरण किया है, जिसमें जिंक सिटी के रूप में भी जाने जाने वाले उदयपुर की विभिन्न तस्वीरें दर्शाई गई हैं।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान में 2 रुपए घटे सरस दूध के भाव, आज से लागू हुई नई दरें

इस अवसर पर मैराथन धावक अरूण मिश्रा ने कहा कि मैराथन भूख के खिलाफ लड़ाई में योगदान के महत्व को उजागर करने के लिये है।

हिंदुस्तान जिंक की चेयरपर्सन प्रिया अग्रवाल हेब्बार ने ग्रामीण कुपोषण को दूर करने के महत्व पर जोर दिया और बताया कि मैराथन में लोगों को एक साथ लाने की शक्ति है।

ये भी पढ़ें :  शिव पुराण में कलयुग का वर्णन, जानें कैसा होगा मानव जीवन का स्वरूप

कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार पोस्टर का अनावरण उदयपुर जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल, उदयपुर के पुलिस महानिरीक्षक अजय पाल लांबा, हिंदुस्तान जिंक के सीईओ और उत्साही मैराथन धावक अरुण मिश्रा की उपस्थिति में किया गया।

 

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *