कार्लोस अल्काराज़ को कतर ओपन का खिताब

दोहा
विश्व के नंबर एक खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ ने शानदार खेल का नमूना पेश करते हुए आर्थर फिल्स को केवल 50 मिनट में 6-2, 6-1 से हराकर कतर ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता। स्पेन के इस स्टार खिलाड़ी ने इस तरह से 2026 में अपनी जीत का सिलसिला 12 मैच तक पहुंचा दिया है। उन्होंने इस साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब जीता था।

ये भी पढ़ें :  डायमंड लीग से बढ़ा पारुल चौधरी का आत्मविश्वास, अब राष्ट्रमंडल खेलों में पदक पर नजर

इस तरह से उन्होंने करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने यानि चारों ग्रैंड स्लैम जीतने वाला सबसे कम उम्र का खिलाड़ी बनने के 20 दिन बाद कतर ओपन में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। अल्काराज़ ने कहा, ‘‘साल की शुरुआत वाकई बहुत शानदार रही है।’’ दोहा में खिताब जीतने के साथ ही अल्काराज़ के टूर-स्तरीय खिताबों की संख्या 26 हो गई है।

ये भी पढ़ें :  IND vs PAK मैच से ICC को बड़ा आर्थिक झटका, PCB की 7 साल की कमाई बराबर एक ही गेम

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment