शतकवीर शुभम पुंडीर ने जमाया रंग, रणजी ट्रॉफी फाइनल में मजबूत हुई जम्मू-कश्मीर

नई दिल्ली
कर्नाटक के सामने जम्मू-कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 फाइनल के पहले दिन 2 विकेट के नुकसान पर 284 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं। शुभम पुंडीर ने शानदार शतक जड़ा। शुभम पुंडीर के अलावा यावर हसन ने 88 रनों की शानदार पारी खेली वहीं अब्दुल समद 52 रन बनाकर क्रीज पर शुभम के साथ मौजूद हैं। शुभम ने अभी तक एक छोर को संभाला हुआ है। वह 117 रन बनाकर नाबाद है। वह अभी तक 12 चौके और 1 गगनचुंबी छक्का लगा चुका है।

ये भी पढ़ें :  चुनाव आयोग पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात

8 बार अब तक कर्नाटक की टीम रणजी ट्रॉफी की चैंपियन बन चुकी है, क्या 9वीं बार ये टीम खिताब जीतेगी या फिर जम्मू-कश्मीर की टीम पहली बार इस ट्रॉफी पर कब्जा करेगी? ये अगले कुछ दिनों में तय होगा। कामरन इकबाल और यावर हसन जम्मू-कश्मीर के लिए ओपनर के तौर पर उतरे। दोनों ने पहले 10 ओवर में सिर्फ 18 रन बनाए, लेकिन कोई विकेट नहीं दिया। 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा ने कर्नाटक को पहली सफलता दिलाई, जब उन्होंने कामरान इकबाल को 6 रन के निजी स्कोर पर चलता किया। उन्होंने 36 गेंदों का सामना किया। कैच केएल राहुल ने पकड़ा।

ये भी पढ़ें :  महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से कई दिन पहले से ही नेताओं की जुबानी जंग हुई तेज

77 गेंदों में यावर हसन ने अर्धशतक पूरा किया। लंच तक जम्मू-कश्मीर की टीम ने 34 ओवर में 104 रन बनाए हैं और सिर्फ एक विकेट गंवाया है। दूसरे सेशन का खेल शुरू हो चुका है। शुभम पुंडीर ने 100 गेंदों में रणजी ट्रॉफी के फाइनल में अर्धशतक पूरा किया। 8 चौके वे अब तक लगा चुके हैं। स्कोर 130 के पार हो गया है।

ये भी पढ़ें :  विराट-रोहित नहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में ये भारतीय बल्लेबाज रहे सबसे खतरनाक, देखें टॉप-10 लिस्ट

कर्नाटक के खिलाफ जम्मू-कश्मीर टीम के कप्तान पारस डोगरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। कर्नाटक की टीम में केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, देवदत्त पडिक्कल, करुण नायर और प्रसिद्ध कृष्णा शाामिल हैं, जो इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment