धर्म की दीवार तोड़ी, अफगानी MMA फाइटर से प्यार में पड़ीं टाइगर श्रॉफ की बहन

मुंबई 
जैकी श्रॉफ की बेटी और टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ 'द 50' शो को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. कृष्णा शो की सबसे दमदार खिलाड़ियों में से एक हैं. मगर गेम से ज्यादा वो अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. 

प्यार में हैं कृष्णा श्रॉफ
कृष्णा श्रॉफ अफगानिस्तान के रहने वाले अब्दुल अजीम बदख्शी को डेट कर रही हैं. वो शो में अक्सर अपने बॉयफ्रेंड के बारे में बात करती हैं. अब एक बार फिर वो प्रिंस नरूला और बाकी खिलाड़ियों संग अपनी लव लाइफ के बारे में बात करती दिखीं. 

ये भी पढ़ें :  ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने टेस्ट क्रिकेट से सन्यास की घोषणा, कानपुर टेस्ट मैच हो सकता है आखरी

बॉयफ्रेंड के बारे में कृष्णा श्रॉफ बोलीं- वो अफगानिस्तान से हैं. वो MMA फाइटर हैं. उनकी मुंबई में एक फाइट थी. मैंने उन्हें वहां पर पहली बार नोटिस किया था. हमने कभी रिलेशनशिप के बारे में नहीं सोचा था. लेकिन हम कनेक्ट हो गए. 

'फिर हम गोवा में मिले. जब हम बाय बोल रहे थे दो हफ्ते के बाद तो हम दोनों ही रो पड़े थे.' तब उन्हें एहसास हुआ कि वो दोनों एक दूसरे के लिए कितने ज्यादा मायने रखते हैं.

ये भी पढ़ें :  साई सुदर्शन के बाहर होते ही सरफराज खान की टीम इंडिया में वापसी, श्रीलंका दौरा अहम

बॉयफ्रेंड के बारे में बात करते हुए कृष्णा श्रॉफ ब्लश करने लगीं. बाकी सेलेब्स भी उन्हें टीज करते नजर आए. बता दें कि कृष्णा श्रॉफ अक्सर बॉयफ्रेंड अब्दुल अजीम बदख्शी संग रोमांटिक फोटोज-वीडियोज शेयर करती हैं. कृष्णा के परिवार संग भी उनके बॉयफ्रेंड का खास बॉन्ड नजर आता है. इससे इतना तो साफ है कि कृष्णा के परिवार ने उनके रिश्ते को मंजूरी दे दी है. 
कृष्णा हिंदू हैं, जबकि उनके बॉयफ्रेंड अब्दुल अजीम बदख्शी मुस्लिम हैं. मगर धर्म कभी उनके रिश्ते में दीवार नहीं बना. अब हर किसी को कृष्णा की शादी का इंतजार है. 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment