रचिन रविंद्र का बड़ा बयान: मिचेल सैंटनर जैसा कप्तान टीम को बनाता है अजेय

कोलंबो
न्यूजीलैंड के आलराउंडर रचिन रविंद्र ने टी20 विश्व कप के सुपर आठ मैच में अपनी टीम की श्रीलंका पर 61 रन से जीत के बाद अपने कप्तान मिचेल सैंटनर की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि वह अपने साथी खिलाड़ियों के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह हैं और उन्हें दमदार महसूस कराने का तरीका ढूंढ लेते हैं।

रविंद्र ने इस मैच में 32 रन बनाए और 19 रन देकर चार विकेट भी लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। कप्तान सैंटनर की 26 गेंदों पर खेली गई 47 रन की पारी से न्यूजीलैंड 84 रन पर छह विकेट गंवाने के बावजूद सात विकेट पर 168 रन बनाने में सफल रहा। इसके जवाब में श्रीलंका आठ विकेट पर 107 रन ही बना सका।

ये भी पढ़ें :  भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को झटका, एड शूट के दौरान रचिन रविंद्र चोटिल

रविंद्र ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘हम सभी जानते हैं कि सैंटनर कितने शांत स्वभाव के हैं, लेकिन उनका सोचने का तरीका भी कमाल का है, जैसे कि किस छोर से कौन सी गेंद फेंकनी है। लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि वह अच्छा प्रदर्शन करके आगे बढ़कर नेतृत्व करते हैं।’’

ये भी पढ़ें :  रतिका सीलान नार्थ कोस्ट ओपन स्क्वाश के क्वार्टर फाइनल में

उन्होंने कहा, ‘‘वह हमेशा आपके साथ खड़े रहते हैं और आपका हौसला बढ़ाते हैं। मुझे लगता है कि उनके जैसा कप्तान होना टीम के लिए बहुत अच्छा है। उनके नेतृत्व में मैदान पर उतरते ही आपको ऐसा अहसास होता है जैसे आप 10 फीट लंबे हों और आप अभेद्य महसूस करते हैं। टीम में उनकी मौजूदगी से बहुत फायदा मिलता है।’’

ये भी पढ़ें :  संजोग गुप्ता बने ICC के नए CEO, इस ऑस्ट्रेलियाई को किया रिप्लेस

यह केवल खिलाड़ियों को प्रेरित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि उपमहाद्वीप की पिचों पर गेंदबाजी करने का सैंटनर का अनुभव भी स्पिन गेंदबाजी इकाई के लिए मददगार साबित होता है। रविंद्र ने कहा, ‘‘हमारे पास सैंटनर हैं, जो सीमित ओवरों की क्रिकेट में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों में से एक हैं। वह हमें बताते हैं कि कैसी गेंदबाजी करनी है। इससे मदद मिलती है और हमारे पास काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं।’’

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment