दक्षिण अफ्रीका की जीत से सेमीफाइनल की राह आसान, भारत को बड़ा फायदा

अहमदाबाद 

कप्तान एडेन मार्करम की नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को नौ विकेट से हराया। दक्षिण अफ्रीका ने इसके साथ ही टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है और सेमीफाइनल के लिए दावा मजबूत कर लिया है। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 176 रन बनाए। जवाब में मार्करम ने दमदार बल्लेबाजी की जिससे दक्षिण अफ्रीका ने 16.1 ओवर में एक विकेट पर 177 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

ये भी पढ़ें :  वर्ल्ड कप ट्रॉफी की कीमत क्या है? जानिए असली रियल वैल्यू और छिपी सच्चाई

दक्षिण अफ्रीका ने इस तरह भारत के लिए राह आसान कर दी है। अब भारत को अगले दो मुकाबले जीतने हैं जिससे वह सेमीफाइनल में जगह बना सकता है। भारत का सामना जिम्बाब्वे से है और इसके बाद टीम को वेस्टइंडीज का सामना करना है।

लक्ष्य का पीछा करते हुए मार्करम ने क्विंटन डिकॉक के साथ मिलकर दक्षिण अफ्रीका को मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 95 रन जोड़े। डिकॉक अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन रोस्टन चेज ने उन्हें आउट कर दिया। डिकॉक 24 गेंदों पर चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 47 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मार्करम ने रेयान रिकेल्टन के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। दोनों बल्लेबाजों ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज पर दबाव बढ़ाया।

ये भी पढ़ें :  KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के 'अश्लील शब्द', BCCI ने दी सख्त सजा

दक्षिण अफ्रीका की कोशिश मैच को जल्द से जल्द अपने नाम करने की थी जिससे नेट रन रेट और बेहतर किया जा सके। दक्षिण अफ्रीका इसमें सफल रहा क्योंकि उसने 23 गेंद शेष रहते हुए मुकाबला अपने नाम किया। दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्करम ने 46 गेंदों पर सात चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 82 रन बनाए, जबकि रिकेल्टन 28 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 45 रन बनाकर नाबाद रहे।

ये भी पढ़ें :  पाकिस्तानी बल्लेबाज के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 43 साल बाद पहली बार हुआ ऐसा; ओली रॉबिन्सन ने ढहाई टीम की पारी

 

Share

Leave a Comment