Breaking
26 Nov 2026, Thu

‘श्री रामचरित मानस’ लेकर निकले रामभक्त साव.. BJP सरकार की पहली विदेश यात्रा पर श्रीरामचरित मानस हाथ में लेकर निकले उप मुख्यमंत्री अरुण साव, अमेरिका की फ्लाइट पकड़ते वक्त रामचरित मानस हाथ में लेकर जाते दिखे डिप्टी CM साव

उर्वशी मिश्रा, रायपुर

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव कल नई दिल्ली से अमेरिका प्रवास पर रवाना हो गए हैं। अमेरिका के लिए फ्लाइट पकड़ते समय साव दिल्ली एयरपोर्ट पर हाथ में श्री राम चरित मानस लिए हुए एयरपोर्ट के अंदर जाते हुए दिखे, इस दौरान उनके साथ सेक्रेटरी कमलप्रीत सिंह भी थे।

ये भी पढ़ें :  गुजरात में बड़ा राजनीतिक फेरबदल: दिवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार, भाजपा ने भरी चुनावी हुंकार

एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) द्वारा अमेरिका में आयोजित सेमिनार में हिस्सा लेने गए हैं उप मुख्यमंत्री साव। इसमें सड़क तकनीक और परियोजनाओं को लेकर चर्चा होगी। यह उप मुख्यमंत्री साव का पहला अध्ययन दौरा है।

9 महीने पहले बनी भाजपा सरकार के पहले शासकीय विदेश दौरे में जाते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हाथ में रामचरित मानस लेकर जाते दिखे।

ये भी पढ़ें :  भारत का निर्यात जून में 15% बढ़ा, इंजीनियरिंग-इलेक्ट्रॉनिक्स ने संभाली कमान

श्री राम के नाम से बनी सरकार ने पहला शासकीय दौरा श्रीराम के साथ करने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि अरुण साव लगातार हर दौरे, भाषण में भी राम नाम का प्रयोग करते हैं।

उप मुख्यमंत्री साव इस अमेरिकी दौरे में सेमिनार के अलावा न्यूयॉर्क, वॉशिंगटन सहित कई शहरों में जाकर छत्तीसगढ़ के लिए सड़क परियोजना की उन्नत तकनीक का अध्ययन करेंगे, और उसे छत्तीसगढ़ में लागू करने पर चर्चा करेंगे।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *