CG Pre Monsoon Alert: IMD ने जारी किया एलो अलर्ट, प्रदेश की राजधानी समेत इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना

 

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर

 

 

 

छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून की सक्रियता ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। राजधानी रायपुर और दुर्ग समेत प्रदेश के कई जिलों में मौसम में बदलाव आने की संभावना है। IMD ने प्रदेश के कई जगहों में अगले 7 दिनों तक गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के सभी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें :  रायगढ़ बना प्रदेश का पहला डिजिटल पंचायत जिला

 

 

रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी दी गई है। तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी।

 

 

आपको बता दें कि, मौसम विभाग ने आज बस्तर संभाग में सबसे ज्यादा बारिश की संभावना जताई है। शुक्रवार को रायगढ़ में 35.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया तो वहीं जगदलपुर और दुर्ग में 22.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment