मुख्यमंत्री साय भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में हुए शामिल: सिंधी समाज की सेवा भावना को मुख्यमंत्री ने सराहा उर्वशी मिश्रा, रायपुर रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि अच्छा स्वास्थ्य ही जीवन की सबसे बड़ी संपदा है। यदि हम संतुलित आहार लें, नियमित रूप से व्यायाम करें और समय-समय पर स्वास्थ्य की जांच कराएं, तो अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है। मुख्यमंत्री आज राजधानी रायपुर के केनाल रोड स्थित झूलेलाल धाम में आयोजित भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर को संबोधित कर रहे थे। पूज्य बाबा…
Read MoreCategory: Bilaspur
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने की मुलाकात, महिला सशक्तिकरण और बालिका सुरक्षा को लेकर हुई ये चर्चा
उर्वशी मिश्रा, रायपुर रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने रहाटकर का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें शॉल एवं प्रतीक चिन्ह नन्दी भेंटकर सम्मानित किया। सौजन्य मुलाकात के दौरान महिला सशक्तिकरण, बालिकाओं की सुरक्षा एवं कल्याण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और विधायक विक्रम उसेंडी भी उपस्थित रहे।
Read MoreCG Pre Monsoon Alert: IMD ने जारी किया एलो अलर्ट, प्रदेश की राजधानी समेत इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना
उर्वशी मिश्रा, रायपुर छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून की सक्रियता ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। राजधानी रायपुर और दुर्ग समेत प्रदेश के कई जिलों में मौसम में बदलाव आने की संभावना है। IMD ने प्रदेश के कई जगहों में अगले 7 दिनों तक गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के सभी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश…
Read Moreछत्तीसगढ़ में किसानों का आय बढ़ाने चलेगा बड़ा अभियान…29 मई से प्रारंभ होगा अभियान, कृषि मंत्री रामविचार ने दी ये जानकारी
उर्वशी मिश्रा, रायपुर कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम की पत्रकार वार्ता विकसित कृषि संकल्प अभियान को लेकर शुरू हो गई है। आपको बताते चलें कि 29 मई से 12 जून तक प्रदेश में विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया जाएगा। पत्रकार वार्ता में कृषि मंत्री राम विचार नेता ने यह जानकारी दी है कि प्रदेश के सभी 33 जिलों में विकसित कृषि संकल्प अभियान कल यानि 29 मई से 12 जून तक चलाया जाएगा। ‘एक देश_ एक कृषि_ एक टीम’ की अवधारणा को मिलेगी मजबूती : नेताम…
Read MorePre Monsoon: प्रदेश में प्री मानसून की एंट्री! रायपुर, भिलाई में झमाझम बारिश, अगले 4 दिनों में इन जिलों में गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट
उर्वशी मिश्रा, रायपुर छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून की सक्रियता ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हो रही है। रविवार को दिनभर बादल छाए रहे और सुबह हल्की बौछारों के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के सभी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। बिजली गिरने और तेज हवाओं…
Read Moreबिलासपुर में SSP रजनेश सिंह के निर्देश पर थाने में हुआ समर कैंप का आयोजन, बच्चों की प्रतिभाओं को मिला बेहतरीन मंच
थाना सिटी कोतवाली परिसर में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया उर्वशी मिश्रा, बिलासपुर आज बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल के मार्ग दर्शन पर थाना सिटी कोतवाली परिसर में चेतना कार्यक्रम के तहत “आओ संवारे कल अपना” के अंतर्गत समर कैंप का आयोजन किया गया जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रमोद साबद्रा (भा.पु.से.), थाना प्रभारी विवेक कुमार पाण्डेय थाना प्रभारी, आर्यन तिवारी, सीमा वर्मा, चंचल सलूजा (रोटरी क्लब), गजेन्द्र सिंह (लायंस क्लब) एवं मुकेश गंगवानी…
Read Moreप्रदेश के 7000 से अधिक एकल शिक्षक स्कूलों को मिलेंगे शिक्षक, CM विष्णु देव साय के निर्देश पर शिक्षा विभाग करेगा युक्तियुक्तकरण, नए सत्र से पहले हर स्कूल में होंगे पर्याप्त शिक्षक
उर्वशी मिश्रा, रायपुर छत्तीसगढ़ के 7000 से अधिक एकल शिक्षक स्कूलों को मिलेंगे नए शिक्षक। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के स्पष्ट निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग इस दिशा में तेज़ी से कार्य कर रहा है। जानकारी के अनुसार, आगामी शिक्षा सत्र से पहले राज्यभर में शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण (Rationalization) किया जाएगा। इसके तहत अतिशेष (Surplus) शिक्षकों की पुनः तैनाती कर एकल शिक्षक स्कूलों में उनकी व्यवस्था की जाएगी। इस निर्णय से प्रदेश के सुदूर और ग्रामीण अंचलों में संचालित उन स्कूलों को लाभ मिलेगा, जहां अभी तक केवल एक…
Read MoreSchool Holidays : स्कूली बच्चों को सरकार ने दी बड़ी राहत, प्रदेश में बढ़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए 25 अप्रैल से इस दिन तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित
उर्वशी मिश्रा, रायपुर रायपुर। प्रदेश में लगातार बढ़ती गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए राज्य शासन द्वारा शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त एवं अशासकीय सभी शालाओं में दिनांक 25 अप्रैल 2025 से 15 जून 2025 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है। “घर पर रहकर रचनात्मक गतिविधियों में भाग लें एवं छुट्टियों का आनंद लें” – सीएम साय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लू को देखते हुए छात्रों के स्वास्थ्य…
Read Moreछत्तीसगढ़ में CBI की दबिश, पूर्व CM सहित 4 IPS, 2ASP और 1 रिटायर्ड IAS के यहां छापेमारी
उर्वशी मिश्रा, रायपुर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर ED के बाद अब आज तड़के CBI की रेड पड़ी है। रायपुर स्थित सरकारी आवास और उनके भिलाई स्थित निजी आवास में सुबह अधिकारियों ने दबिश दी है। सूत्रों की मानें तो महादेव सट्टा एप, शराब और कोयला घोटाले के मामलों से संबंध में पूछताछ उनसे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि उनके सहयोगियों के घर भी CBI की टीम पहुंची है। मुख्यमंत्री रहने के दौरान भूपेश के मीडिया सलाहकार रहे विनोद वर्मा…
Read Moreबिहार और छत्तीसगढ़ की संस्कृति आपस में गहराई से जुड़ी है – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री भिलाई में “बिहार-तिहार स्नेह मिलन” कार्यक्रम में हुए शामिल, सर्व समाज प्रमुखों का किया सम्मान उर्वशी मिश्रा, रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि बिहार और छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपराएं, त्योहार और पारिवारिक मूल्य – सबकुछ एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं। ये रिश्ता केवल भूगोल का नहीं, बल्कि भावनाओं और संस्कारों का है। वे आज भिलाई में “बिहार-तिहार स्नेह मिलन” कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यह आयोजन “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” अभियान के तहत बिहार स्थापना दिवस के अवसर पर हुआ। मुख्यमंत्री साय ने…
Read MoreCG में वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला : जुम्मे की नमाज के समय में किया गया बदलाव, शुक्रवार को 2 से 3 बजे के बीच होगी जुम्मे की नमाज
उर्वशी मिश्रा, रायपुर छत्तीसगढ़ में होली के दिन नमाज के समय में बदलाव किया गया। इस शुक्रवार को प्रदेश के मस्जिदों में 2 से 3 बजे के बीच नमाज होगी। अमूमन 12:30 से 1 बजे के बीच जुम्मे की नमाज होती है। राज्य वक्फ़ बोर्ड ने जारी किया आदेश राज्य वक्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज ने सुदर्शन न्यूज़ से कहा- होली का त्यौहार देखते हुए निर्णय लिया गया है, जिससे सामाजिक समरसता और भाईचारा बना रहे, कुछ लोग उपद्रव करने की कोशिश में रहते हैं, इसलिए भी…
Read Moreमुख्यमंत्री साय ने महिला पत्रकारों का किया सम्मान, महिला पत्रकारों ने साझा किए अपने अनुभव और चुनौतियाँ, CM संग लंच कर ली सेल्फी
उर्वशी मिश्रा, रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित “महतारी वंदन अभिनंदन” कार्यक्रम में महिला पत्रकारों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ महिला पत्रकारों ने मीडिया में महिलाओं की भूमिका पर खुलकर चर्चा की। महिला पत्रकारों ने कहा कि महिला पत्रकार राजनीति, अपराध, खेल सहित हर क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन कर सकती हैं, बशर्ते उन्हें बराबरी का अवसर मिले। उन्होंने कामकाजी महिलाओं के लिए बनाए जा रहे छात्रावासों की सराहना की और कहा कि यह पहल महिलाओं को घर से दूर भी…
Read Moreचिरमिरी के सर्वांगीण विकास के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार बनाना है – सीएम विष्णु देव साय
कांग्रेस की निगम सरकार ने चिरमिरी शहर को बदहाल कर दिया, अब मजा चखाने की बारी है मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चिरमिरी में विशाल विजय संकल्प रैली को किया संबोधित उर्वशी मिश्रा, रायपुर चिरमिरी/रायपु। जनता के आशीर्वाद से देश-प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनी है। अब चिरमिरी के सर्वांगीण विकास के लिए यहाँ ट्रिपल इंजन सरकार बनाना है, तभी यहाँ का समुचित विकास होगा, यहाँ के विकास के लिए प्रदत्त राशि का सही सदुपयोग होगा। कांग्रेस के लबरा लोग, धोखेबाज लोग जीत के आए तो…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा को सेवानिवृत्ति पर दी शुभकामनाएं, बोले – पुलिस बल को सशक्त बनाने में दिया महत्वपूर्ण योगदान
उर्वशी मिश्रा, रायपुर रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज मंत्रालय में छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने सेवानिवृत्ति के अवसर पर जुनेजा को शुभकामनाएं दीं और उनकी दीर्घकालिक सेवा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि अशोक जुनेजा ने अपनी दीर्घ सेवाअवधि के दौरान पुलिस बल को अधिक सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस अवसर पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, अतिरिक्त पुलिस…
Read Moreबीजेपी नेता और छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता राजेश अवस्थी का हृदयाघात से निधन, राजनीतिक क्षेत्र और फिल्म जगत में शोक की लहर
उर्वशी मिश्रा, रायपुर छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता और बीजेपी नेता राजेश अवस्थी का हृदयाघात के कारण निधन हो गया। वे छत्तीसगढ़ी सिनेमा और राजनीति में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से प्रदेश में शोक की लहर है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह गरियाबंद में राजेश अवस्थी को हार्ट अटैक आया। वह गरियाबंद के ही रहने वाले थे। तबीयत अधिक बिगड़ने पर उन्हें फौरन रायपुर लाया गया मगर, उनकी मौत हो गई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह…
Read More