TODAY CM SCHEDULE : सीएम विष्णुदेव साय आज दूरदर्शन स्थापना दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल, राज्य सैनिक बोर्ड की बैठक लेंगे, जानिए पूरा कार्यक्रम…

 

 

 

 

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर 

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

 

आज दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाईन से मुख्यमंत्री कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और 12:10 बजे अनुपम नगर स्थित दूरदर्शन केन्द्र, शंकर नगर पहुँचेंगे। यहाँ वे दूरदर्शन स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें :  Delhi Mumbai Expressway : PM मोदी ने किया दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पहले फेज का उद्घाटन, कही यह बात...

 

कार्यक्रम के पश्चात 12:45 बजे मुख्यमंत्री दूरदर्शन केन्द्र से रवाना होकर 01:15 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर पहुँचेंगे। यहाँ वे दोपहर 03:00 बजे राज्य सैनिक बोर्ड की बैठक लेंगे।

 

बैठक के उपरांत मुख्यमंत्री कार्यालयीन कार्य एवं अन्य आरक्षित कार्यक्रमों में समय देंगे। शाम 05:30 बजे वे मंत्रालय से प्रस्थान कर 05:55 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाईन रायपुर लौटेंगे।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment