गलती आपकी नहीं फिर भी चालान कट गया? जानिए उसे कैंसिल कराने का पूरा तरीका

नई दिल्ली

क्या आपका भी गलत चालान कटा है? कई बार ऐसा होता है कि ऑनलाइन गलत चालान काटकर आपको भेज दिया जाता है, लेकिन असल में आपकी गलती कुछ नहीं होती। इस तरह के चालान के पीछे अक्सर तकनीकी गड़बड़ी या पहचान की गलती वजह होती है। यही वजह है कि सरकार ने गलत चालान रद्द करवाने की व्यवस्था भी की है। ऐसे में चालान के आते ही उसे भरने की जल्दबाजी न करें। आप चंद स्टेप्स को फॉलो करके अपनी बेगुनाही का सबूत दे सकते हैं और बहुत ही आसानी से चालान रद्द भी करवा सकते हैं।

ये भी पढ़ें :  तेलबंदी पर उपराज्यपाल का ऐक्शन: LG ने सीएम रेखा गुप्ता को लिखा सख्त पत्र

स्टेप 1: सबसे पहले चेक करें चालान
गलत चालान को रद्द करवाने के लिए सबसे पहले echallan.parivahan.gov.in पर जाकर चेक करें कि आपका चालान असली है भी या नहीं। यहां आपको चालान और वाहन की डिटेल्स दर्ज कर देखना होगा कि आपके नाम पर आया चालान असल में मौजूद है या नहीं।

ये भी पढ़ें :  कमजोर टैक्स सिस्टम से अटकी पाकिस्तान की राह, IMF से 1 अरब डॉलर की किस्त पर बातचीत ठप

स्टेरप 2: Complaint/Grievance सेक्शन पर जाएं
अगर चालान मौजूद होता है, तो उसी वेबसाइट पर Complaint/Grievance सेक्शन पर जाएं। यह सरकार तक शिकायत पहुंचाने का ऑफिशियल जरिया है।

स्टेप 3: जानकारी दर्ज करें
इसके बाद अपनी जानकारी दर्ज करें जैसे कि नाम, मोबाइल और चालान नंबर, क्यों चालान गलत है और आपकी बात साबित करने वाली फोटो या वीडियो।

ये भी पढ़ें :  भारतीय विदेश मंत्री ने G20 विदेश मंत्रियों की बैठक के मौके पर सिंगापुर और ब्राजील के विदेश मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

टिकट और टिकट का स्टेटस
अगर आपके राज्य का पोर्टल अलग है, तो आप अपने राज्य के परिवहन पोर्टल पर जाकर इन्हीं स्टेप्स को वहां फॉलो कर सकते हैं। इसके बाद पोर्टल पर आपकी शिकायत की एक टिकट बन जाएगी। इस टिकट के जरिए आप शिकायत का स्टेटस भी चेक कर पाएंगे कि उस पर क्या निर्णय लिया गया।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment