महिला एशियाई कप: ताइवान की वियतनाम पर 1-0 से रोमांचक जीत

पर्थ
ताइवान ने महिला एशियाई कप फुटबॉल के ग्रुप-सी मैच में वियतनाम को 1-0 से हराकर एक मैच शेष रहते हुए तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया। सू यू-ह्सुआन ने 26वें मिनट में निर्णायक गोल किया। साकी मात्सुनागा का शॉट क्रॉसबार से टकरा गया, जिसके बाद सू ने रिबाउंड पर हेडर की मदद से गोल कर दिया।

ये भी पढ़ें :  अहमदाबाद में ‘टोटका’ से जीतेगी टीम इंडिया? न्यूजीलैंड मैच से पहले बदला होटल और ड्रेसिंग रूम

ताइवान तीन बार एशियाई कप का चैंपियन रहा है जिसमें टीम ने अपना पिछला खिताब 1981 में जीता था। जापान से बुधवार को 0-2 से हारने वाली ताइवान की टीम के लिए यह जीत काफी अहम है।

वियतनाम ने अपने शुरुआती मैच में भारत को हराया था, लेकिन 2022 में क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली यह टीम ताइवान की रक्षा पंक्ति को भेदने में संघर्ष करती रही । दोनों टीमों के नाम दो-दो मैचों के बाद एक समान तीन अंक है।

ये भी पढ़ें :  चैम्पियंस ट्रॉफी से हटने पर पाकिस्तान का होगा 'टोटल बायकॉट', भुगतने पड़ेंगे ये परिणाम

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment