ईरान का बड़ा हमला: UAE पर 16 बैलिस्टिक मिसाइलें और 117 ड्रोन दागे, जॉर्डन के एयरबेस को भी किया तबाह

नई दिल्ली
ईरान ने रविवार को क्षेत्रीय तनाव को और बढ़ाते हुए यूएई पर 16 बैलिस्टिक मिसाइलें और 117 ड्रोन दागे । इसके साथ ही जॉर्डन के एक प्रमुख एयरबेस को भी निशाना बनाए जाने की खबर है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया कि यह हमला उसके जारी सैन्य अभियान ऑपरेशन ऑनेस्ट प्रॉमिस 4 का हिस्सा है।

ये भी पढ़ें :  PoK में विरोध-प्रदर्शन जारी, अब तक 12 मौतें; UN में उठी आवाज़, पाक पर मानवाधिकार हनन का आरोप

इजरायली शहरों के साथ‑साथ जॉर्डन पर भी हमला
आईआरजीसी के अनुसार, ताजा हमलों में तेल अवीव और बेएरशेवा जैसे इजरायली शहरों के साथ‑साथ जॉर्डन के अल‑अज्राक एयरबेस को लक्ष्य बनाया गया। ईरानी सरकारी मीडिया ने बताया कि यह अभियान मिसाइलों की नई पीढ़ी से अंजाम दिया गया।

इसी बीच, लेबनान के एक अधिकारी ने बताया कि बढ़ते संघर्ष के बीच 117 ईरानी नागरिकों को शनिवार‑रविवार की रात रूसी विमान से बेरूत से निकाला गया। जिनमें राजनयिक और दूतावास कर्मचारी शामिल हैं, हालात तेजी से बिगड़ते दिख रहे हैं और पूरे क्षेत्र में अलर्ट बढ़ा दिया गया है।

ये भी पढ़ें :  नेपाल के बाद फिलीपींस में भी सरकार के खिलाफ भड़का जनता का गुस्सा, सड़कों पर हजारों लोग

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment