तेहरान के साथ रूस का मजबूत गठबंधन, पुतिन ने नए सुप्रीम लीडर को दी बधाई

नई दिल्ली
इजरायल-अमेरिका द्वारा ईरान पर किए हमले में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई। अयातुल्ला अली खामेनेई के मौत के बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई नए सर्वोच्च नेता के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिए हैं।मोजतबा खामेनेई को ईरान का सुप्रीम लीडर चुनने के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उन्हें बधाई दी है।

ये भी पढ़ें :  Chhattisgarh Rain Alert : छत्तीसगढ़ में तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

रूस ईरान के साथ
सोमवार को क्रेमलिन द्वारा जारी एक बयान में रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि मोजतबा खामेनेई अपने पिता का काम सम्मान के साथ जारी रखेंगे और कठिन मुश्किलों का सामना करते हुए ईरानी लोगों को एकजुट करेंगे। उन्होंने कहा कि रूस तेहरान के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने तेहरान के प्रति अपनी अटूट एकजुटता और पक्के समर्थन को दोहराते हुए कहा कि वह रूस ईरान के साथ खड़ा है।

Share

Leave a Comment