मोहला-मानपुर में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़, घेराबंदी देख जंगल में भागे नक्सली

मोहला-मानपुर

 जिले के सरहदी इलाके में रविवार को पुलिस और माओवादी के बीच मुठभेड़ हुई। औंधी थाना क्षेत्र के कोहकाटोला और आमपायली गांव के आसपास स्थित जंगल में सुरक्षा बलों ने माओवादी के ठिकाने को घेर लिया। सुरक्षा बलों की कार्रवाई के दौरान माओवादी जान बचाकर जंगल की ओर भाग निकले।
बस्तर-महाराष्ट्र सीमा पर घेराबंदी

ये भी पढ़ें :  स्कूलों में 33 हजार से अधिक पदों पर होगी शिक्षकों की सीधी भर्ती : मंत्री बृजमोहन अग्रवाल

पुलिस के अनुसार यह मुठभेड़ बस्तर और महाराष्ट्र की सीमा से लगे घने जंगलों में हुई। घटनास्थल पखांजूर क्षेत्र से भी लगा हुआ है। सुरक्षा बलों की घेराबंदी के बाद माओवादी मौके से फरार हो गए। मुठभेड़ के बाद जवानों ने इलाके में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है।

इंसास रायफल और माओवादी सामग्री बरामद

ये भी पढ़ें :  भारत के 78वां स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की बड़ी घोषणाएं...कहा सरकार युवाओं की प्रगति के लिए हर अवसर करेगी प्रदान 

घटनास्थल से एक इंसास रायफल सहित माओवादी की उपयोगी सामग्री बरामद की गई है। राहत की बात यह है कि इस मुठभेड़ में कोई जवान हताहत नहीं हुआ और सभी सुरक्षित हैं।

एसपी ने की सर्चिंग अभियान की पुष्टि

मोहला-मानपुर पुलिस अधीक्षक वायपी सिंह ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि क्षेत्र में अभी भी सर्चिंग अभियान जारी है और आसपास के जंगलों में तलाशी ली जा रही है।

ये भी पढ़ें :  नक्सलवाद से घिरे क्षेत्र में अहिंसा की मिसाल, 73 वर्षों का संघर्ष और सफलता की कहानी

 

Share

Leave a Comment