Shani Gochar 2026: 21 मार्च को शनि बदलेंगे अपनी चाल, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

 वैदिक ज्योतिष में शनि को कर्म, न्याय और अनुशासन का ग्रह माना जाता है. यह सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह है, जो एक राशि में करीब ढाई साल तक रहता है. इसी वजह से इसका प्रभाव लंबे समय तक सभी 12 राशियों और दुनिया पर देखने को मिलता है. वर्तमान में शनि गुरु की राशि मीन में स्थित हैं और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में विराजमान हैं. अब 21 मार्च 2026, शनिवार को शाम 4 बजे शनि इसी नक्षत्र के तीसरे पद में प्रवेश करने जा रहे हैं.

इस दौरान शनि अस्त अवस्था में रहेंगे, जिससे कुछ राशियों पर इसका असर खास तौर पर दिखाई दे सकता है. ज्योतिष के अनुसार, शनि का नक्षत्र पद परिवर्तन हर राशि के जीवन में बदलाव लाता है, खासकर उन लोगों के लिए जिन पर साढ़ेसाती, ढैय्या या महादशा चल रही हो. इस बार शनि की स्थिति बदलने से कुछ राशियों के जीवन में राहत और तरक्की के संकेत मिल रहे हैं. आइए जानते हैं किन राशियों को फायदा हो सकता है-

ये भी पढ़ें :  अजय देवगन स्टारर ‘रेड 2’ का टीजर आउट, ‘दादा भाई’ के घर में ‘अमय पटनायक’ ने मारा 75वां छापा

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए शनि बारहवें भाव में मौजूद हैं और साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है. ऐसे में शनि के नक्षत्र बदलने और अस्त होने से स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों में कमी आ सकती है. जो समस्याएं लंबे समय से चल रही थीं, उनमें सुधार देखने को मिल सकता है. साथ ही धन लाभ के अवसर बन सकते हैं और किस्मत भी कुछ मामलों में साथ दे सकती है. कर्ज से राहत मिलने के संकेत भी नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें :  21 दिसंबर को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर धमाकेदार वापसी करने के लिए तैयार है सीआईडी

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए शनि अष्टम भाव में स्थित हैं. यह भाव अचानक घटनाओं और उतार-चढ़ाव से जुड़ा होता है. लेकिन शनि के इस बदलाव से अब स्थिति बेहतर हो सकती है. नौकरी और व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है. लंबे समय से चली आ रही चिंताएं कम हो सकती हैं और परिवार, खासकर संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. नई नौकरी के मौके भी सामने आ सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है.

ये भी पढ़ें :  माता के इस चमत्कारी मंदिर में घी या तेल से नहीं पानी से जलता है दीपक

धनु राशि
धनु राशि के लिए शनि चौथे भाव में अस्त अवस्था में हैं और इस समय ढैय्या चल रही है. ऐसे में शनि के नक्षत्र पद परिवर्तन से जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं. व्यापार में आ रही रुकावटें दूर हो सकती हैं और मानसिक तनाव कम हो सकता है. माता के स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं. नौकरी करने वालों को फायदा मिल सकता है और मनचाही जगह ट्रांसफर होने के योग भी बन रहे हैं. साथ ही विरोधियों पर जीत हासिल करने में सफलता मिल सकती है.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment