रायपुर में ED का स्थायी ठिकाना तय, पुराने मेयर बंगले में बनेगा नया कार्यालय

रायपुर

 राजधानी रायपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) को अब स्थायी पता मिल गया है। नगर निगम की एमआईसी (मेयर-इन-काउंसिल) बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए शहर के सुभाष स्टेडियम स्थित पुराने महापौर (मेयर) बंगले को ईडी कार्यालय के लिए आवंटित कर दिया गया है।

जांच गतिविधियों को मजबूती मिलने की उम्मीद

ये भी पढ़ें :  बकरीद की छुट्टी की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

जानकारी के अनुसार, लंबे समय से रायपुर में ईडी के लिए स्थायी कार्यालय की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अब नगर निगम द्वारा यह कदम उठाए जाने के बाद ईडी को स्थायी और सुव्यवस्थित कार्यालय मिल सकेगा। इससे एजेंसी की कार्यप्रणाली और जांच गतिविधियों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें :  धमतरी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की गाड़ी का एक्सीडेंट, चालक की मौके पर मौत

एमआईसी बैठक में प्रस्ताव पर चर्चा के बाद मिली मंजूरी

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि एमआईसी बैठक में प्रस्ताव पर चर्चा के बाद इसे मंजूरी दी गई। पुराने मेयर बंगले की लोकेशन शहर के प्रमुख क्षेत्र सुभाष स्टेडियम के पास होने के कारण यह प्रशासनिक दृष्टि से भी उपयुक्त माना गया।
प्रशासनिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

ये भी पढ़ें :  गुरुदेव फ्यूल्स में विराजे गणपति, संचालक पीयूष मिश्रा ने की अपनों संग गणपति बप्पा की पूजा अर्चना

ईडी कार्यालय के शुरू होने से रायपुर में आर्थिक अपराधों और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामलों की जांच में तेजी आने की संभावना है।

Share

Leave a Comment