तारासेवनिया में सरपंच पति ने फहराया था तिरंगा, पत्नी को थमाया नोटिस

भोपाल
 जिले की ग्राम पंचायत तारासेवनिया में स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के अवसर पर महिला सरपंच के बजाय उनके पति के द्वारा तिरंगा फहराया गया था। इस मामले में अब जिला पंचायत के सीईओ ऋतुराज सिंह द्वारा महिला सरपंच को नोटिस जारी किया गया है। ग्राम पंचायत में महिला सरपंच सावित्री बाई हैं। उन्हें बुधवार तक यानी आज जवाब पेश करने के लिए कहा गया है।

ये भी पढ़ें :  28 को बोत्सवाना से आ रहे चीते, एमपी में बढ़ेगा चीता कुनबा

15 अगस्त को तारासेवनिया के पंचायत भवन में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस मौके पर महिला सरपंच की जगह पति पतिराम ने तिरंगा फहराया था। इसकी शिकायत जिला पंचायत सीईओ ऋतुराज सिंह से की गई। शिकायत मिलने पर सीईओ ने महिला सरपंच को नोटिस जारी कर बुधवार दो बजे तक जवाब मांगा है।

ये भी पढ़ें :  Railway employee साबिर ने ही रची थी आर्मी स्पेशल ट्रेन को बेपटरी करने की साजिश, पूछताछ में किए कई खुलासे

नोटिस में कहा गया है कि सरपंच का कृत्य मप्र पंचायती राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम-1993 के प्रावधानों के विपरीत है। क्यों न आपके विरुद्ध मप्र पंचायती राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम की धारा के तहत कार्रवाई करते हुए पद से पृथक कर दिया जाए। इस कृत्य के लिए उन्हें 6 साल के लिए पंचायत चुनाव से निष्कासित भी किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें :  प्रदेश में आदि सेवा पर्व 17 सितम्बर से दो अक्टूबर तक मनाया जायेगा, ट्राईबल विलेज विज़न-2030 का रोडमैप होगा तैयार

गौरतलब है कि इस मामले में जांच के बाद फंदा जनपद सीईओ शंकर पांसे ने सरपंच पर कार्रवाई करने के लिए जिला पंचायत सीईओ सिंह को पत्र लिखा था। इसके बाद जिला पंचायत सीईओ ने सरपंच को नोटिस जारी कर दिया।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment