कांग्रेस से आए प्रद्युत दिसपुर से, CM हिमंता जालुकबारी से लड़ेंगे चुनाव… असम BJP की नई लिस्ट

 दिसपुर

असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. बीजेपी की इस सूची में कुल 88 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है।

बीजेपी की इस पहली लिस्ट में सबसे बड़ा नाम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का है. वो अपनी पारंपरिक सीट जालुकबारी से ही चुनाव मैदान में उतरेंगे. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए प्रद्युत को दिसपुर से टिकट दिया गया है।

बीजेपी ने राज्य के अलग-अलग हिस्सों में अपने मजबूत चेहरों को मौका दिया है. गुवाहाटी और उसके आसपास की सीटों पर खास ध्यान दिया गया है।

ये भी पढ़ें :  अब बीजेपी में शामिल पूर्व आप नेता ने कहा कि मैं एक विचारधारा और सिद्धांत की वजह से आप से जुड़ा था

गोलकगंज से अश्विनी राय सरकार, धुबरी से उत्तम प्रसाद और मंदिया से बदल चंद्र आर्य को टिकट मिला है. गोआलपाड़ा वेस्ट से पबित्र राभा और दुधनाई से टंकेश्वर राभा को उम्मीदवार बनाया गया है. बिरसिंह-जरुआ से माधवी दास और अभयापुरी से भूपेन राय चुनावी मैदान में होंगे. वहीं, भोवानिपुर-सोरभोग सीट से रंजीत कुमार दास को उम्मीदवार बनाया गया है

यहां देखें असम बीजेपी कैंडिडेट की लिस्ट

ये भी पढ़ें :  CG Assembly Election 2023 : OP चौधरी को लेकर सीएम बघेल ने दिया बड़ा बयान बोले, 'पहले खरसिया से हारे अब रायगढ़ से हारेंगे....'

नलबाड़ी: जयंत मल्ला बरुआ

तिहू: चंद्रमोहन पटवारी

रंगिया: भवेश कलिता

कमलपुर: दिगंत कलिता

गुवाहाटी सेंट्रल: विजय कुमार गुप्ता

न्यू गुवाहाटी: दिप्लू रंजन शर्मा

पलासबाड़ी: हिमांशु शेखर बैश्य

बरखेरी: नारायण डेका

चमरिया: ज्योत्सना कलिता

बता दें कि असम में बीजेपी ने असम गण परिषद (AGP) और बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट (BPF) के साथ गठबंधन किया है. राज्य की 126 विधानसभा सीटों में से बीजेपी 89 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी. वहीं, 26 सीटों पर AGP और 11 सीटों पर BPF चुनाव लड़ेगी।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया आसाम के वन्य जीव कन्वेंशन सेंटर का भ्रमण

चुनाव प्रचार में जुटेंगे पीएम मोदी और अमित शाह
असम विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अप्रैल के पहले हफ्ते में राज्य के दौरे पर रहेंगे, जहां वो 1 अप्रैल, 3 अप्रैल और 6 अप्रैल को तीन बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री के साथ-साथ गृह मंत्री अमित शाह भी राज्य में चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे. वो असम के कई इलाकों में चुनावी रैलियां करेंगे।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment