चुनाव के बाद क्या थलपति विजय करेंगे तृषा कृष्णन से शादी?

मुंबई 

साउथ स्टार थलपति विजय फिल्मों के बाद तमिल राजनीति में कदम रख चुके हैं. इन दिनों हर ओर से उनका नाम सुर्खियों में है. बात चाहें फिल्म या राजनीति की हो, या फिर उनकी निजी जिंदगी की. तमिलनाडु चुनाव से ठीक पहले उनकी पत्नी संगीता ने तलाक की अर्जी दी है. तलाक की खबरों के बीच उनका नाम एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग जोड़ा जा रहा है. खबरें हैं कि इलेक्शन के बाद दोनों शादी कर सकते हैं। 

क्यों हुई शादी की चर्चा?
शादीशुदा थलपति विजय और तृषा  के रोमांस की चर्चा उनकी फिल्म 'लियो' के बाद शुरू हुई थी. फिल्म के बाद वो सोशल मीडिया, पब्लिक इवेंट और सेलिब्रिटी शादियों में साथ दिखाई देने लगे थे. इससे उनके डेटिंग की अफवाहें शुरू हुईं. विजय की तरह तृषा को भी राजनीति में गहरी रूची है, इससे दोनों की बॉन्डिंग स्ट्रॉन्ग होती गई। 

ये भी पढ़ें :  Apple को लेकर अफवाहों का दौर गर्म, iPhone 17 Pro Max की जगह पर iPhone 17 Ultra होगा लॉन्च

थलपति विजय की पत्नी संगीता ने तलाक की अर्जी देते हुए एक्टर पर एक्स्ट्रा मैरिटल का आरोप लगाया हुआ है. ये भी कहा जा रहा है कि तलाक में विजय पत्नी को 200 करोड़ की एलिमिनी देंगे. सोशल मीडिया पर एक्टर की दूसरी शादी बज शुरू हो गया है. एक वायरल रील में दावा किया गया कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बाद दोनों रिश्ता ऑफिशियल करेंगे. बात तब और गरमाई जब तृषा की मां उमा कृष्णन ने उस रील को लाइक कर दिया है। 

ये भी पढ़ें :  ‘3 इडियट्स’ के प्रोफेसर अच्युत पोतदार का निधन, 91 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

एक ओर थलपति विजय का घर टूटने के कगार पर है. दूसरी ओर तृषा कृष्णन 11 साल पहले अपनी सगाई तोड़ चुकी हैं. 2015 में तृषा ने चेन्नई के बिजनेसमैन वरुण मनियन से सगाई की थी. जल्द ही दोनों शादी करने वाले थे. लेकिन पांच महीने बाद उन्होंने सगाई तोड़ दी. एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्हें शादी में विश्वास है, लेकिन वो किसी दबाव में आकर ये फैसला नहीं लेना चाहती. ये भी कहा गया कि उनके पार्टनर ने उन्हें अभिनय छोड़ने के लिए कहा था. इसलिए उन्होंने सगाई तोड़ दी। 

ये भी पढ़ें :  स्मार्टफोन के स्लो चार्जिंग से हैं परेशान, तेजी से चार्ज करने के लिए आजमाएं ये आसान तरीके

अब विजय और तृषा अपना रिश्ता कब ऑफिशियल करते हैं. इसका इंतजार हर किसी को है. फिलहाल दोनों में से किसी ने इस पर कुछ. नहीं कहा है। 

Share

Leave a Comment