2028 वर्ल्ड इंडोर एथलेटिक्स की मेजबानी करेगा भारत, खेल जगत में बढ़ेगा दबदबा

नयी दिल्ली
भारत 2028 विश्व इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। ये खेल ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित किये जाये। भारत की मेजबानी वाली बोली को विश्व एथलेटिक्स परिषद की गुरुवार को पोलैंड के टोरून में हुई बैठक में मंजूरी दी। इससे पहले जनवरी में वर्ल्ड एथलेटिक्स की टीम ने भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम कॉम्प्लेक्स के इंडोर स्टेडियम का निरीक्षण किया था।

ये भी पढ़ें :  लक्ष्य कप का 16वां संस्करण: देश के टॉप एयर राइफल निशानेबाज एक मंच पर

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने जनवरी 2026 में इस चैंपियनशिप के लिए अपनी बोली पेश की थी। इसके तुरंत बाद, उसी महीने वैश्विक एथलेटिक्स संस्था की दो-सदस्यीय टीम ने भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम परिसर में स्थित इंडोर सुविधा का दौरा किया था।

केन्द्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने इस घटनाक्रम पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “यह जानकर बहुत खुशी हुई कि ओडिशा का भुवनेश्वर 2028 विश्व एथलेटिक्स इंडोर चैंपियनशिप की मेज़बानी करेगा।” भारत इस चैंपियनशिप की मेज़बानी करने वाला चौथा एशियाई देश बन जाएगा। जापान (1999), कतर (2010) और चीन (2025) अन्य एशियाई देश हैं जिन्होंने इस प्रतियोगिता की मेजबानी की है।

ये भी पढ़ें :  टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा द्वारा आयोजित दावत-ए-रमजान एक्सपो में चली गोलियां

 

Share

Leave a Comment