बॉक्स ऑफिस पर गरजी ‘धुरंधर 2’, कमाई के आंकड़ों ने मचाया तहलका

मुंबई,

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और निर्देशक आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के महज तीन दिनों के भीतर ही दुनियाभर में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। वहीं, भारत में भी यह फिल्म 300 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है, जिससे इसकी सफलता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने तीसरे दिन यानी शनिवार को भारत में 113 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसमें हिंदी वर्जन का कलेक्शन 105 करोड़ रुपये रहा। इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 339.27 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। महज तीन दिनों में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, जो फिल्म की जबरदस्त लोकप्रियता को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें :  फिल्म 'ड्रैगन' के लिए जूनियर एनटीआर ने किया गजब का ट्रांसफॉर्मेशन, वायरल वीडियो में दिखा नया लुक

फिल्म की सफलता में दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया और जुबानी तारीफ का बड़ा योगदान रहा है। सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह की दमदार एक्टिंग और आदित्य धर के निर्देशन की जमकर सराहना हो रही है। ईद वीकेंड का भी फिल्म को भरपूर फायदा मिला है और ट्रेड पंडितों का मानना है कि ओपनिंग वीकेंड में यह फिल्म 400 से 500 करोड़ रुपये तक का कारोबार कर सकती है।

ये भी पढ़ें :  धुरंधर 2 पर सेंसर बोर्ड की कैंची, खूनखराबे के सीन को लेकर उठी आपत्ति

फिल्म में आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। 'धुरंधर 2' एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रणवीर सिंह जासूस हमजा अली मजारी के किरदार में नजर आ रहे हैं।

वहीं, पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' को 'धुरंधर 2' से कड़ी टक्कर मिल रही है। फिल्म ने पहले दिन 34.75 करोड़, दूसरे दिन 9 करोड़ और तीसरे दिन 9.15 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह भारत में इसका कुल कलेक्शन 52.90 करोड़ रुपये पहुंच चुका है, लेकिन 'धुरंधर 2' के तूफान के आगे इसकी रफ्तार धीमी पड़ती नजर आ रही है।

ये भी पढ़ें :  200 करोड़ की कमाई पार करने के बाद धुरंधर 2, रणवीर सिंह और आदित्य धर ने जश्न मनाया

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment