ICC Player of the Month: फरवरी 2026 में भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ियों का दबदबा

नई दिल्ली
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने 23 मार्च 2026 को फरवरी 2026 के प्लेयर ऑफ द मंथ का ऐलान कर दिया है। मेंस और वुमेंस कैटेगरी में भारत और पाकिस्तान का जलवा का दिखा है। वुमेंस कैटेगरी में भारतीय और मेंस कैटेगरी में पाकिस्तान का खिलाड़ी इस अवॉर्ड को जीतने में सफल हुआ है। टी20 विश्व कप 2026 में कोहराम मचाने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ी साहिबजादा फरहान इस अवॉर्ड को जीतने में सफल हुए हैं। महिलाओं में भारत की अरुणधति रेड्डी ने बाजी मारी है।

ये भी पढ़ें :  यूएई, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय त्रिकोणीय श्रृंखला 29 अगस्त से

साहिबजादा फरहान टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। फरवरी के महीने की उनकी परफॉर्मेंस शानदार थी। यही कारण है कि उन्होंने इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स और अमेरिका के तेज गेंदबाज शैडली वैन शाल्विक को पीछे छोड़कर इस अवॉर्ड पर कब्जा किया है। वे टी20 वर्ल्ड कप में पहले बल्लेबाज थे, जिन्होंने एक एडिशन में शतक जड़ा था। एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी विराट कोहली का साहिबजादा फरहान ने ही तोड़ा था।

ये भी पढ़ें :  पीठ की चोट के कारण नीरज चोपड़ा दोहा डायमंड लीग से बाहर, स्विट्जरलैंड में जारी है रिकवरी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी वे थे। सात मैचों की 6 पारियों में 76.60 के एवरेज से साहिबजादा फरहान ने 383 रन बनाए थे, जिसमें दो सेंचुरी और इतने ही हाफ सेंचुरी शामिल थीं। हालांकि, उनकी टीम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई थी, जिसका उन्हें अफसोस जरूर होगा, क्योंकि कई रिकॉर्ड तोड़ने के बावजूद उनकी टीम टॉप 4 में नहीं थी।

वुमेंस कैटेगरी की बात करें तो भारत की अरुणधति रेड्डी ने इस खिताब पर कब्जा किया है। रेड्डी ने पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज में 8 विकेट अपने नाम किए थे। 10.87 का उनका औसत था और 7.25 का इकॉनमी रेट सीरीज में अरुणधति रेड्डी का था। सिडनी में 4 विकेट उन्होंने 22 रन देकर मेजबानों के चटकाए थे। नॉमिनेशन्स में श्रीलंका की हर्षिता समरविक्रमा और पाकिस्तान की फातिमा सना शामिल थीं, लेकिन अरुणधति ने इन दोनों को पछाड़ते हुए फरवरी 2026 का प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड आईसीसी से हासिल किया है।

Share

Leave a Comment