न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर दर्दनाक हादसा: रनवे पर ट्रक से टकराया विमान, 2 की मौत

न्यूयॉर्क
न्यूयॉर्क के LaGuardia एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा सामने आया है। कनाडा के मॉन्ट्रियल से आ रही एयर कनाडा एक्सप्रेस की CRJ-900 फ्लाइट की रनवे पर एक फायर इंजन से टक्कर हो गई। इस घटना में कई लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है जबकि दो लोगों की मौत हो गई है। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट FlightRadar24 के मुताबिक, यह हादसा एयरपोर्ट के रनवे 4 पर हुआ, जब विमान लैंड कर रहा था। टक्कर के बाद एयरपोर्ट पर तुरंत रेस्क्यू और इवैक्युएशन ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।
 
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ वीडियो में विमान के अगले हिस्से (नोज) को क्षतिग्रस्त दिखाया गया है। फुटेज में यह भी नजर आया कि विमान का आगे का हिस्सा ऊपर की ओर झुका हुआ था, जबकि यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा था। हालांकि, इन वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें :  ब्रिटेन में हिंदू आस्था को झटका, 40 साल पुराने मंदिर की जमीन बेचने पर विवाद

इस बीच, अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने LaGuardia एयरपोर्ट पर सभी उड़ानों के लिए ग्राउंड स्टॉप जारी कर दिया है। FAA के नोटिस के अनुसार, यह कदम आपात स्थिति के कारण उठाया गया है और इसे बढ़ाया भी जा सकता है। एक अन्य नोटिस में एयरपोर्ट को 1800 GMT तक बंद रखने की संभावना जताई गई है। फिलहाल, अधिकारियों ने घायलों की संख्या या नुकसान के स्तर को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। घटना की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें :  वरिष्ठ अधिवक्ता ने हिंदू धर्म और संस्कृति की पुनस्र्थापना पर दिया जोर...कुतुब मीनार -ताजमहल के स्थान पर पहले था मंदिर :- विष्णु शंकर जैन 

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment